एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को याद दिलाई 'औकात', जानिए जो रूट से ऐसा क्या कहा कि हिल गया इंग्लैंड

मोहम्मद सिराज ने जो रूट को स्लेज कर इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति को चुनौती दे दी है.उन्होंने अपने आक्रामक तेवरों से इंग्लिश बल्लेबाजों को न सिर्फ परेशान किया बल्कि उनका घमंड भी तोड़ दिया है.

IND vs ENG 3rd Test:  भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में रोमांच चरम पर है, लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया से लेकर इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम तक हलचल मचा दी. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने आक्रामक तेवरों से इंग्लिश बल्लेबाजों को न सिर्फ परेशान किया, बल्कि अपनी जुबानी वार से इंग्लैंड का 'बैजबॉल' का सारा घमंड भी चकनाचूर कर दिया है.

मोहम्मद सिराज ने स्लेजिंग में ऐसा क्या कहा

बैजबॉल की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली इंग्लैंड की टीम को जब गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने घेरना शुरू किया, तो पूरा खेल ही बदलता नजर आया. सिराज ने गेंदबाजी के दौरान इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को निशाने पर लिया और उनके करीब जाकर कहा, "रूट बैजबॉल कहां है? कहां गया ये बैजबॉल, मुझे दिखाई नहीं दे रहा… क्या कोई उसे दिखा सकता है?"

यह स्लेजिंग न केवल रूट के इगो पर चोट थी, बल्कि पूरे इंग्लिश कैंप के आत्मविश्वास पर भी. सिराज का फॉलो थ्रू तक रूट का पीछा करना और आंखों में आंखें डालकर यह बातें कहना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

मैच को लाइव प्रसारित कर रहे चैनल ने सिराज की स्लेजिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो गया.

इंग्लैंड को दिखा दी 'औकात'

सिराज की स्लेजिंग महज शब्दों का खेल नहीं था, बल्कि यह इंग्लैंड को साफ संदेश देने का एक तरीका था. जिस इंग्लैंड ने बैजबॉल की धमक पूरी दुनिया में फैलाई थी, उसी के घर में भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया. बर्मिंघम टेस्ट में भारत की 336 रन की ऐतिहासिक जीत के बाद से ही मेजबान टीम दबाव में है और लॉर्ड्स टेस्ट की पहली ही सुबह सिराज ने यह साफ कर दिया कि भारत किसी भी तरह पीछे नहीं हटेगा.

बैजबॉल अब हुआ बैकफुट पर

इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैक्कुलम के आने के बाद से इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक रुख अपनाया था, जिसे 'बैजबॉल' नाम दिया गया था, लेकिन भारत से एजबेस्टन में 336 रन की हार और अब लॉर्ड्स टेस्ट के पहले ही दिन सिराज की अगुवाई में हुए इस मानसिक हमले ने इंग्लैंड को फिर से वही पुराना, धीमा क्रिकेट खेलने पर मजबूर कर दिया है.

गौरतलब है कि इस सीरीज में न तो रोहित शर्मा हैं, न ही विराट कोहली, लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने पहले मैच से ही ऐसा दम दिखाया है कि रोमांच में कोई कमी नहीं आई है. अब जबकि सीरीज 1-1 से बराबरी पर है, अगले मुकाबले और भी जबरदस्त होने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget