एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड के कई खिलाड़ी हुए बीमार, तीसरे टेस्ट से पहले भारत से चली जाएगी पूरी टीम! सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट

India vs England: खबर आई है कि इंग्लैंड के कई खिलाड़ी बीमार पड़ गए हैं. ऐसे में पूरी टीम भारत से जाने वाली है. इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स के मुताबिक, दूसरे टेस्ट के चौथे दिन ही कई खिलाड़ी बीमार थे.

India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच सिर्फ चार दिनों में ही खत्म हो गया. टीम इंडिया ने इस टेस्ट मैच को 106 रनों से जीता और पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर कर दी. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की हार के बाद एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के कई खिलाड़ी एकसाथ बीमार पड़ गए हैं. ऐसे में पूरी टीम अब भारत से चली जाएगी. 

दूसरे टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने खुलासा किया कि टीम के कई सदस्य बीमार हैं. वे बीमारी की हालत में ही चौथे दिन खेलने उतरे. वहीं अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इंग्लैंड टीम भारत से चली जाएगी. वे आबूधाबी में सीरीज की तैयारी करेंगे. हालांकि, तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लिश टीम वापस भारत आ जाएगी. 

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से खेला जाना है. ऐसे में जब तीसरे टेस्ट में अभी करीब 10 दिनों का समय है तो इंग्लैंड टीम भारत से चली जाएगी और फिर तीसरे टेस्ट से पहले भारत वापस आ जाएगी. पांच मैचों की यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. 

दूसरे टेस्ट में 106 रनों से हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि टीम के कई खिलाड़ी बीमार हैं. उन्होंने बताया कि दूसरे टेस्ट के चौथे दिन बेन फोक्स, ओली पोप और टॉम हार्टले पूरी तरह से फिट नहीं थे. स्टोक्स ने कहा कि सभी खिलाड़ियों में एक जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं. शायद ने किसी वायरस से संक्रमित हैं. स्टोक्स ने आगे यह भी कहा कि हार के बाद यह कोई बहाना नहीं है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, अब इंग्लैंड की टीम आबूधाबी के लिए उड़ान भरेगी और वहां ही तीसरे टेस्ट की तैयारी करेगी. इसके बाद इंग्लिश टीम 12 या 13 फरवरी तक वापस भारत लौट आएगी. इससे पहले इंग्लैंड टीम ने भारत दौरे की तैयारी भी आबूधाबी में ही की थी. 

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, विशाखापट्टनम में तोड़ा 45 साल पुराना रिकॉर्ड; भारत में पहली बार हुआ ऐसा

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget