एक्सप्लोरर

IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, विशाखापट्टनम में तोड़ा 45 साल पुराना रिकॉर्ड; भारत में पहली बार हुआ ऐसा

IND vs ENG 2nd Test: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में इतिहास रच दिया. वहीं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार एक खास आंकड़ा देखने को मिला.

Ravichandran Ashwin Record: विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेहमान इंग्लैंड को 106 रनों से रौंद दिया. भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 399 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में अंग्रेज सिर्फ 192 रनों पर ही ढेर हो गई. इस मैच में भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कमाल कर दिया. उन्होंने 45 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

पहले टेस्ट में टीम इंडिया 28 रनों से हार गई थी. ऐसे में रोहित ब्रिगेड ने विशाखापट्टनम में पिछली हार का बदला लेकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. अब पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट में सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट चटकाए. इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली. 

अश्विन ने तोड़ा 45 साल पुराना रिकॉर्ड 

रवि अश्विन अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. अश्विन के इंग्लैंड के खिलाफ 21 टेस्ट में 97 विकेट हो गए हैं. वहीं इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भागवत चंद्रशेखर के नाम था. चंद्रशेखर ने इंग्लैंड के खिलाफ 1964 से 1979 के बीच 23 टेस्ट में 95 विकेट झटके थे. ऐसे में अश्विन ने उनके 45 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अश्विन ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बेन डकेट को आउट कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था. 

500 विकेट के करीब हैं अश्विन 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के नाम अब 499 विकेट हो गए हैं. हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वह 500वां विकेट लेने से चूक गए. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है जब कोई गेंदबाज मैच पूरा होने के बाद 499 विकेट पर हो. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के साथ ऐसा हुआ था. 

भारत में पहली बार हुआ ऐसा 

इस टेस्ट में भारत और इंग्लैंड दोनों पारियों में ऑलआउट हुए. हालांकि, दोनों ने ही अपनी हर पारी में 250 से ज्यादा का स्कोर बनाया. भारत ने पहली पारी में 396 और दूसरी पारी में 255 रन बनाए. वहीं इंग्लैंड ने पहली पारी में 253 और दूसरी पारी में 292 रन बनाए. भारत में ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों टीमों ने अपनी दोनों पारियों में 250 से ज्यादा रन बनाए हों और दोनों ऑलआउट हुई हों.

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: अश्विन के 500वें विकेट पर हुआ बवाल, पहले अंपायर ने दिया आउट फिर नॉटआउट; रोहित दोबारा DRS चेक करने के लिए भिड़े

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget