एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: मोहम्मद सिराज पर दर्शकों ने फेंकी गेंद, बुरी तरह से भड़के टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली

India Vs England 3rd Test: मोहम्मद सिराज के साथ बुरा बर्ताव होने का सिलसिला इंग्लैंड में भी जारी है. पूरी घटना पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली नाराज हैं.

IND Vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ स्थानीय दर्शकों द्वारा बुरा व्यवहार किया गया है. इस पूरी घटना से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बेहद नाराज हुए.

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस बात का खुलासा किया है. ऋषभ पंत ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर दर्शकों ने गेंद फेंकी थी. टीवी कैमरों में दिखाया गया था कि भारतीय कप्तान विराट कोहली उस समय सीमा रेखा पर खड़े सिराज को उस वस्तु को बाहर फेंकने के लिये कह रहे हैं. 

दिन का खेल समाप्त होने के बाद इस बारे में जब पंत से पूछा गया तो उन्होंने पूरा मामला बताया.  पंत ने कहा, ''दर्शकों में से किसी ने सिराज पर गेंद मारी थी इसलिए कोहली नाराज थे. आप जो कुछ भी कहना चाहते हैं कह सकते हैं, लेकिन फील्डर्स पर चीजें न फेंके. मेरा मानना है कि यह क्रिकेट के लिये अच्छा नहीं है.''

लॉर्ड्स में भी हुआ बुरा व्यवहार

सिराज ने लार्ड्स में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभायी थी. 27 साल तेज गेंदबाज को इस साल के शुरू में सिडनी में आस्ट्रेलियाई दर्शकों ने भी अपशब्द कहे थे जिसके कारण कुछ दर्शकों को स्टेडियम से बाहर कर दिया गया था.

लार्ड्स टेस्ट के दौरान भी सीमा रेखा के करीब शैंपेन की बोतल के ढक्कन फेंके गये थे. उस समय केएल राहुल वहां पर फील्डिंग कर रहे थे और कोहली उस घटना से भी नाराज थे.

भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच भी इस सीरीज के दौरान भारी तनाव देखा जा रहा है. लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे थे. 

Weather in Leeds: लीड्स में आज साफ रहेगा मौसम, बारिश होने की कोई संभावना नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget