एक्सप्लोरर

IND vs ENG Test Series: 22 साल में पहली बार इंग्लैंड की धरती पर केएल राहुल ने किया ये कारनामा, टूटे रिकॉर्ड, इन दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में केएल राहुल ने 22 साल बाद ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसे अगले कई सालों तक याद रखा जाएगा. केएल राहुल ने अपने शानदार प्रदर्शन से सहवाग-हेडन को भी पीछे छोड़ दिया है.

IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज भले ही ड्रॉ की ओर बढ़ चली हो, लेकिन इस दौरे पर केएल राहुल ने ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसे अगले कई सालों तक याद रखा जाएगा. अनुभवी ओपनर ने इंग्लैंड की सरजमीं पर वो उपलब्धि हासिल की जो दुनिया का कोई ओपनर नहीं कर सका था. राहुल 22 वर्षो में इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं.

सीरीज में राहुल का दमदार प्रदर्शन

भले ही लंदन के ओवल में खेले जा रहे आखिरी टेस्ट मैच में केएल राहुल का बल्ला खामोश रहा हो, लेकिन पूरे इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है. पांच मैचों की सीरीज में राहुल ने कुल 10 पारियां खेली, जिसमें 53.20 के औसत से उन्होंने कुल 532 रन बनाए. उनकी इस पारी में दो शानदार शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. इस सीरीज में उनका बेस्ट स्कोर 137 रन का है.

लीड्स से लेकर मैनचेस्टर तक, हर टेस्ट में उन्होंने भारतीय टीम को एक मजबूत शुरुआत दी. मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में राहुल ने शानदार 90 रन बनाए थे, जबकि लीड्स और लॉर्ड्स में भी उनके अर्धशतक और शतक ने भारत की नींव मजबूत की थी.

ओवल टेस्ट में फॉर्म नहीं दोहरा सके

हालांकि, सीरीज के अंतिम मुकाबले में राहुल अपनी लय नहीं पकड़ पाए. पहली पारी में वह सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने महज 7 रन ही बनाए. कुल मिलाकर ओवल टेस्ट में वह 21 रन ही जोड़ सके.

22 साल बाद रचा गया रिकॉर्ड

इस टेस्ट सीरीज के साथ ही राहुल इंग्लैंड की धरती पर एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रेम स्मिथ के नाम था, जिन्होंने 2003 में इंग्लैंड में 714 रन बनाए थे. तब से अब तक किसी भी ओपनर ने इंग्लैंड में एक सीरीज में 500 रन का आंकड़ा नहीं छुआ था.

राहुल ने इस दौरान वीरेंद्र सहवाग, मैथ्यू हेडन, रोहित शर्मा, एलेस्टर कुक, और एंड्रू स्ट्रॉस जैसे दिग्गज ओपनर्स को पीछे छोड़ दिया है. यह उपलब्धि बताती है कि विदेशी परिस्थितियों में एक ओपनर के तौर पर राहुल कितने भरोसेमंद खिलाड़ी बनकर उभरे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन बने मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? कार्तिक ने रोहित शर्मा का किया समर्थन
कौन बने मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? कार्तिक ने रोहित शर्मा का किया समर्थन
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
'वह पानी से निकाली गई मछली की तरह', 3 नंबर पर भेजे गए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के अश्विन
'वह पानी से निकाली गई मछली की तरह', 3 नंबर पर भेजे गए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के अश्विन

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget