एक्सप्लोरर

IND VS ENG: वनडे सीरीज में इंग्लैंड ने किया पलटवार, दूसरे वनडे में टीम इंडिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज 1-1- से बराबर की

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बोर्ड पर 336 रन टांग दिए थे. ऐसा लग रहा था कि 337 का मुश्किल लक्ष्य प्राप्त करने में इंग्लैंड को मुश्किल हो सकती है लेकिन जॉनी बेयरस्टो के शानदार शतक और बेन स्टोक्स के 99 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर लिया.

पुणे. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बोर्ड पर 336 रन टांग दिए थे. ऐसा लग रहा था कि 337 का मुश्किल लक्ष्य प्राप्त करने में इंग्लैंड को मुश्किल हो सकती है लेकिन जॉनी बेयरस्टो के शानदार शतक और बेन स्टोक्स के 99 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर लिया.

बता दें कि इंग्लैंड ने नियमति कप्तान मॉर्गन की अनुपस्थिति में जोस बटलर के नेतृत्व में खेलने उतरा. टॉस इंग्लैंड ने जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित  किया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शिखर धवन केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित शर्मा भी 25 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कप्तान कोहली और केएल राहुल ने शतकीय साझेदारी कर भारत को बड़े स्कोर की तरफ पहुंचाया. कोहली ने 66 रन बनाए वहीं राहुल ने शानदार शतक जड़ा. इसके बाद ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ 77 रन बनाए और हार्दिक पांड्या ने भी तेजतर्रार 35 रन बनाए.

जवाब में इंग्लैंड ने सधी हुई शुरुआत की. जेसन रॉय ने अर्धशतक जड़ा. रोहित के शानदार फील्डिंग की वजह से रॉय रनआउट हुए. इसके बाद बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो ने मैच को बिल्कुल एकतरफा बना दिया. बेन स्टोक्स ने 10 छक्के जड़े. जॉनी बेयरस्टो ने शतक जड़ा वहीं बेन स्टोक्स 99 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. इंग्लैंड ने पारी के 44 ओवर में ही जीत के लिए जरूरी 337 रन बना कर यह मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीत लिया.

भारत की गेंदबाजी इस पूरे मुकाबले में बेदम नजर आई. ऐसा लगा नहीं कि भारत कभी भी मैच में जीतने की तरफ बढ़ रहा है. गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए. भारत के स्पिनर कुलदीप यादव और कृणाल पांड्या बेहद महंगे साबित हुए. तीन मैचों की यह सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है. तीसरा मुकाबला भी पुणे में खेला जाएगा. अंतिम मुकाबले में ही यह तय होगा कि सीरीज का विजेता कौन बनेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget