एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत में अपना पहला टेस्ट खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, पूर्व क्रिकेटर ने दी ये सलाह

भारत और इंग्लैंड के बीच कल यानी शुक्रवार से चेन्नई में पहला टेस्ट खेला जाएगा. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का घरेलू सरज़मीन पर यह पहला टेस्ट होगा.

अपनी खतरनाक यॉर्कर और तेज बाउंसर से कम समय में दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले भारत के जसप्रीत बुमराह ने जनवरी 2018 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. बुमराह अपने टेस्ट करियर में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेल चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्होंने अभी तक भारत में एक भी टेस्ट नहीं खेला है. ऐसे में वह इंग्लैंड के खिलाफ कल से शुरू हो रहे चेन्नई टेस्ट से घरेलू सरज़मीन पर अपना डेब्यू करेंगे. इस मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बुमराह को खास सलाह दी है.

बुमराह ने विदेश में खेले हैं सभी टेस्ट

जसप्रीत बुमराह ने अपने टेस्ट करियर के सभी 17 मैच विदेश में खेले हैं. इस दौरान उन्होंने चार टेस्ट इंग्लैंड में, तीन टेस्ट दक्षिण अफ्रीका में, दो टेस्ट वेस्टइंडीज में और आठ टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में खेले हैं. अपने टेस्ट करियर में बुमराह 79 विकेट ले चुके हैं. इस बीच वह पांच बार एक पारी में पांच विकेट झटक चुके हैं. टेस्ट के एक मैच में बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9/86 है.

View this post on Instagram
 

A post shared by ICC (@icc)

आकाश चोपड़ा ने बुमराह को दी ये सलाह

आकाश चोपड़ा का मानना है कि बुमराह को भारत में सफलता हासिल करने के लिए अलग तरह से गेंदबाजी करनी होगी. उन्होंने कहा, "वह भारत के लिए सीमित ओवरों की क्रिकेट में मैच विनर हैं, टेस्ट क्रिकेट में भी हैं, क्योंकि उन्होंने 79 विकेट चटकाए हैं. लेकिन वह अभी तक भारत में टेस्ट क्रिकेट नहीं खेले हैं. पहली बार वह भारत में एसजी रेड बॉल से गेंदबाजी करेंगे और इससे पहले उन्होंने एसजी गेंद से साल 2016 में गेंदबाजी की थी. ऐसे में उनके लिए एसजी रेड बॉल से गेंदबाजी करना कठिन होने वाला है. अभी तक वह कूकाबुरा और ड्यूक गेंद से खेले हैं, जो नई गेंद मूव करती है, लेकिन एसजी बॉल के साथ ऐसा नहीं है."

उन्होंने आगे कहा कि भारत में पिच उस तरह की नहीं होती हैं. ऐसे में उनको स्टंप्स पर गेंद को खत्म करना होगा. यहां से उनको क्लीन बोल्ड और एलबीडब्ल्यू के मौके ज्यादा मिलेंगे. यहां उनको आउट साइड एज कम मिलेंगे, क्योंकि नई गेंद बहुत कम मूव करती है.

यह भी पढ़ें- 

अजिंक्य रहाणे के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोले विराट कोहली, जानें क्या कुछ कहा

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget