एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: जसप्रीत बुमराह की सुनामी में उड़ा इंग्लैंड, तोड़ दिया कपिल देव का ये रिकॉर्ड

जानिए कैसे दूसरे टेस्ट से वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बाहर बैठने वाले जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट में कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंग्लैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया.

IND vs ENG 3rd Test: जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट में वो कर दिखाया, जो अब तक भारतीय तेज गेंदबाजों के लिए सपना ही रहा है. दूसरे टेस्ट से वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बाहर बैठने वाले बुमराह ने तीसरे टेस्ट की दूसरी सुबह जैसे ही गेंद थामी, इंग्लिश बल्लेबाजों पर कहर टूट पड़ा. उन्होंने ना सिर्फ 5 विकेट चटकाए, बल्कि कपिल देव का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया.

कपिल देव का कौन सा रिकॉर्ड किया ध्वस्त

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटककर अपने करियर का 15वां फाइव विकेट हॉल पूरा किया है. खास बात यह रही कि यह उनका विदेशी धरती पर 13वां 5 विकेट हॉल रहा, जिससे उन्होंने कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है.कपिल देव के नाम 12 बार 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड था, लेकिन अब बुमराह विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

भारत के लिए विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा 5 विकेट

जसप्रीत बुमराह- 13* 

कपिल देव- 12  

 अनिल कुंबले- 10

 इशांत शर्मा- 9


ऑनर्स बोर्ड में नाम, फिर भी क्यों नहीं मनाया जश्न

लॉर्ड्स के "ऑनर्स बोर्ड" पर अपना नाम दर्ज करवा लेना हर क्रिकेटर का सपना होता है, लेकिन बुमराह इस मुकाम को हासिल करने के बाद भी शांत दिखे. उन्होंने शुक्रवार को इंग्लैंड की पारी के दौरान अपने स्पेल में जोफ्रा आर्चर को आउट कर पांच विकेट पूरे किए. यह बुमराह की सुबह का चौथा विकेट था और भारत ने उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को 387 रन पर समेट दिया.

इंग्लैंड ने दूसरे दिन 4 विकेट पर 251 रन से आगे खेलना शुरू किया था. जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स के अर्धशतकों के अलावा इंग्लैंड की पूरी टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे जूझती नजर आई.

कैसी रही भारत की शुरुआत 

जवाब में भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने. इसके बाद करुण नायर ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन 40 रन पर कप्तान बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे. शुभमन गिल इस बार बड़ी पारी नहीं खेल सके और 28 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हो गए.
दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल 53 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके साथ ऋषभ पंत 19 रन बनाकर टिके हुए हैं. भारत अभी भी इंग्लैंड से 242 रन पीछे है और पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने की चुनौती उसके सामने है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'जब ओस का...'
IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज
IND vs WI 2nd T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 250 रन चेज कर जीता दूसरा टी20; होप का शतक
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget