एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: पूरी तरह से बदल चुका है भारतीय तेज गेंदबाजी अटैक, सिराज के आने से मिली है और ज्यादा मजबूती

IND Vs ENG: पिछले कुछ सालों से ही भारत के तेज गेंदबाजी अटैक में बड़ा बदलाव आया है. सिराज के आने से भारत की फास्ट बॉलिंग और ज्यादा मजबूत हो गई है.

IND Vs ENG: लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत मिली है. भारत की जीत के हीरो तेज गेंदबाज रहे जिन्होंने मात्र दो सेशन में ही इंग्लैंड की पूरी टीम को समेट दिया. लॉर्ड्स की जीत के बाद से ही भारत के वर्तमान तेज गेंदबाजी अटैक को अब तक का सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग अटैक कहा जा रहा है. 

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मनोज प्रभाकर ने कहा, ''भारत के तेज गेंदबाज वर्तमान में सभी आक्रमण कर रहे हैं. पहले, हमारे पास रक्षात्मक गेंदबाज होते थे. कई बार, वे लाइन और लेंथ पर ध्यान केंद्रित करते थे और आक्रमण नहीं करते थे. अब यह अलग है. जब आपके पास शमी और बुमराह में दो आक्रमणकारी गेंदबाज हों, यह ईशांत शर्मा जैसे किसी व्यक्ति पर भी लागू होता है, जिसने हाल ही में महसूस करना शुरू कर दिया है कि अगर वह आक्रमण नहीं करते हैं, तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा.''

बुमराह, शमी और ईशांत ने पहले ही खुद को एक खतरनाक तिकड़ी के रूप में स्थापित कर लिया था. कैलेंडर वर्ष 2018 में उनके 136 विकेटों ने 1984 में वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज जोएल गार्नर, माइकल होल्डिंग और मैल्कम मार्शल के 130 विकेटों को पीछे छोड़ दिया था. मोहम्मद सिराज ने आकर भारत को एक अतिरिक्त बढ़त दी.

सिराज के आने से मिली और मजबूती

सिराज, जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर डेब्यू किया. भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने हाल ही में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के आत्मविश्वास की सराहना की थी. अरुण ने हाल ही में आर अश्विन के यूट्यूब शो में कहा था, ''सिराज में भूख और दृढ़ संकल्प है. उनका आत्मविश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत और सफलता का कारण है.''

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी लॉर्ड्स की जीत के बाद सिराज की जमकर तारीफ की. विराट कोहली का कहना था कि सिराज पहली बार लॉर्ड्स में खेल रहे थे और उन्होंने बेहद ही शानदार गेंदबाजी की.

बता दें कि टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना चुकी है. दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 25 अगस्त से खेला जाएगा. 

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड की टीम में बड़े बदलाव, जैक क्रॉली और डॉम सिबली की 'छुट्टी', डेविड मलान की एंट्री 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
IND vs ENG 4th T20: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget