एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: भारतीय बल्लेबाजों के समर्थन में उतरा टीम मैनेजमेंट, कोच को जल्द रन बनाने की उम्मीद

IND Vs ENG: भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. लेकिन बल्लेबाजी कोच का मानना है कि सभी खिलाड़ी जल्द फॉर्म हासिल कर लेंगे.

IND Vs ENG: इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स टेस्ट में बेहद कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत दूसरी पारी में 154 रन की बढ़त हासिल कर चुका है और उसके हाथ में चार विकेट बाकी हैं. लेकिन इसी बीच टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने भारतीय बल्लेबाजों का बचाव किया है. राठौर का मानना है कि खराब फॉर्म खेल का हिस्सा है और भारतीय बल्लेबाज जल्दी ही रन बनाएंगे.

राठौर ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज खराब दौर से उबरने के लिये नेट्स पर काफी मेहनत कर रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल के बाद उनसे पूछा गया कि क्या विदेश में बल्लेबाजों के लगातार खराब प्रदर्शन से उन पर दबाव बना है, उन्होंने कहा, ''नहीं , बिल्कुल नहीं.''

विक्रम राठौर ने कहा, ''हम काफी मेहनत कर रहे हैं. यह अलग तरह की स्थिति है और हम खिलाड़ियों के साथ काफी मेहनत कर रहे हैं. वे अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं, मेहनत कर रहे हैं और अभ्यास कर रहे है. नतीजे जल्दी ही जाएंगे.''

इंग्लैंड को पहली पारी में मिली बढ़त

सहयोगी स्टाफ की ओर से भारतीय बल्लेबाजों को मदद करने का काम जारी है. उन्होंने कहा, ''क्रिकेट खेलते समय बतौर बल्लेबाज खराब दौर भी आता है. आपको उससे पार पाने के लिये कड़ी मेहनत करनी होती है और प्रक्रिया सही रखनी होती है. सहयोगी स्टाफ के रूप में हम ऐसा करने में उनकी मदद कर रहे हैं.''

राठौर ने आगे कहा, ''जहां तक हम पर दबाव की बात है तो ऐसा नहीं है. लेकिन बहुत मेहनत करने के बाद भी कोई नाकाम होता है तो चिंता होती है. हमें सभी बल्लेबाजों पर भरोसा है और वे काफी मेहनत कर रहे हैं. जल्दी ही रन भी बनायेंगे.''

बता दें कि भारत ने अपनी पहली पारी में 364 का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंग्लैंड ने 391 रन बनाए और पहली पारी में 27 रन की मामूली बढ़त हासिल की. भारत दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना चुका है. 

WI Vs PAK: पाकिस्तान को बेहद ही रोमांचक मैच में मिली हार, वेस्टइंडीज ने एक विकेट से मारी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार के 3 सबसे बड़े गुनहगार, उपकप्तान बुरी तरह फेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget