एक्सप्लोरर

IND vs ENG: रोज 500 गेंद खेलना और 1600 किमी ट्रेवल करना..., कड़ी मेहनत के बाद सरफराज खान बने स्पिन के महारथी

Sarfaraz Khan: भारत के युवा सितारे सरफराज खान ने खुद को टीम इंडिया में शामिल करने के लिए कड़ी मेहनत की. उनके सफलता के पीछ रोचक कहानी है.

Sarfaraz Khan Hard Work Story: राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू करने वाले सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने पहले ही मैच में सबको बता दिया कि वह बल्ले से क्या कर सकते हैं. उन्होंने अपने डेब्यू की दोनों पारियां में 62 और 68 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. खासतौर पर डेब्यू पर इंगलैंड के फिरकी गेंदबाजों के खिलाफ सरफराज खान ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसकी हर किसी ने तारीफ की. सरफराज का स्पिन को इतने अच्छी तरह से खेलने के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है. उन्होंने स्पिन में महारत हासिल करने के लिए बहुत कुछ किया. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे सरफराज स्पिन के महारथी बने.

हर रोज खेली 500 गेंदें
सरफराज खान ने अपने क्रिकेट के सफर की शुरुआत अपने पिता नौशाद खान के क्रिकेट क्लब माचो क्रिकेट क्लब से की. कोराना काल के समय लगे दो लॉकडाउन के समय सरफराज ने स्पिन के खिलाफ तैयारी करना शुरू किया. उन्हें करीब से देखे वाले कोच ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि ‘सरफराज खान में आजाद मैदान, क्रॉस और ओवल में ऑफ, लेग और बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाजों का सामना करते हुए रोजाना 500 गेंदें खेली.

1600 किमी की कार यात्रा
फिरकी गेंदबाजी के सामने खुद को मजबूत करने के लिए सरफराज ने कोरोना काल के समय लॉकडाउन में 1600 किमी की कार यात्रा की. इस दौरान वह मुंबई से अमरोहा, मुरादाबाद, मेरठ, कानपुर, मथुरा और देहरादून में उन्‍होंने यात्रा की और अखाड़ा में खेला, जहां गेंद काफी टर्न होती है। सरफराज खान की सफलता का श्रेय सिर्फ उनके पिता नौशाद खान को नहीं दिया जा सकता है. उनके प्रोग्रेस के पीछे भुवनेश्‍वर कुमार के कोच संजय रस्‍तोगी, मोहम्‍मद शमी के कोच बदरुद्दीन शेख, कुलदीप यादव के कोच कपिल देव पांडे, गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज और अभिमन्‍यु ईस्‍वरन के पिता आरपी ईस्‍वरन ने भी अहम योगदान दिया है.

सभी ने मिलकर सरफराज को बनाया योद्धा
इन सभी कोचों ने मिलकर सरफराज खान को स्पिन के खिलाफ एक शानदार योद्धा बनाया. लॉकडाउन के समय में खासतौर पर सरफराज ने इन सभी के पास जाकर नेट्स में खूब पसीना बहाया. कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे ने सरफराज को लेकर कहा कि ‘लॉकडाउन के समय नौशाद ने मुझे फोन किया. हम दोनों आजमगढ़ के हैं और हमने मुंबई में साथ में क्लब क्रिकेट खेला है. तो जब उन्होंने सरफराज को लेकर बात कि तो मुझे लगा कि यह मेरी जिम्मेदारी है. लॉकडाउन के वक्त सरफराज ने कुलदीप यादव का हमारी कानपुर एकेडमी में काफी सामना किया. दोनों ने एक साथ कई नेट सेशन में भाग लिया. मुंबई की लाल मिट्टी में खेलकर बड़ा हुआ सरफराज का स्पिनर्स के खिलाफ गेम शानदार है और वह अपने पैरों का काफी अच्छी तरह से उपयोग करता है.’

भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन ने भी सरफराज के बारे में बातचीत की और कहा कि 'हां मैंने अहमदाबाद में उसके लिए ट्रेनिंग और नेट्स का आयोजन कराया. इसमें कोई दोराय नहीं कि बेटे और पिता दोनों ने कड़ी मेहनत की है, मैंने होस्‍टल में उसके रुकने का इंतजाम किया और कुछ मैच खिलाए.’

यह भी पढ़ें: Watch: ‘भागो...भागो...’ जब क्रिकेट मैच में हुई सांड की एंट्री, बल्लेबाज से लेकर अंपायर तक सब मैदान छोड़कर भागे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget