एक्सप्लोरर

Ind Vs Eng: क्रॉले और डकेट का अर्धशतक, दूसरे दिन की समाप्ति पर इंग्लैंड मजबूत, स्कोर देखकर भारतीय फैन्स की बढ़ेगी चिंता

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेने वाले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत को 358 पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. स्टोक्स ने 72 रन देकर 5 विकेट लिए.

ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे 'एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी' के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने तेज-तर्रार शुरुआत की है. भारत के 358 रनों के जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए हैं. ओली पोप 20 और जो रूट 11 रन बनाकर नाबाद हैं. इंग्लैंड भारत से मात्र 133 रन पीछे है.

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों जैक क्रॉले और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई. दोनों जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि टेस्ट नहीं, वनडे खेला जा रहा है.  दोनों ने 32 ओवर में 166 रन जोड़े। क्रॉले 113 गेंद पर 84 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए. यह साझेदारी रवींद्र जडेजा ने तोड़ी. इसके बाद 197 के स्कोर पर बेन डकेट 94 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अपना पहला टेस्ट खेल रहे अंशुल कंबोज ने आउट किया.

इससे पहले भारत की पहली पारी 358 रनों पर समाप्त हुई थी. भारतीय पारी में तीन अर्धशतक लगे. साई सुदर्शन ने 61, यशस्वी जायसवाल ने 58 और ऋषभ पंत ने 54 रन की पारी खेली. इसके अलावा, ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने अहम 41 रन बनाए. ऋषभ पंत पहले दिन चोट लगने की वजह से 37 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, लेकिन जब टीम इंडिया को जरूरत पड़ी तो बल्लेबाजी के लिए उतरे और अहम 54 रनों की पारी खेली. दर्द से जूझते और लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी करने वाले पंत के साहस की सभी ने प्रशंसा की.

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेने वाले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत को 358 पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. स्टोक्स ने 72 रन देकर 5 विकेट लिए. जोफ्रा आर्चर ने 3 जबकि क्रिस वोक्स और लियाम डॉसन को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget