एक्सप्लोरर

India tour of England : ‘1000 रन भी जीत की गारंटी नहीं…’ इंग्लैंड दौरे से पहले ऐसा क्यों बोले कोच गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने इंग्लैंड दौरे से पहले चेतावनी देते हुए कहा है कि 1000 रन भी जीत की गारंटी नही है. ऐसा उन्होंने क्यों कहा आइए जानते हैं.

India tour of England : टीम इंडिय एक बार फिर विदेशी सरजमीं पर बड़ी परीक्षा के लिए तैयार है. इस बार उसका मुकाबला इंग्लैंड की टीम से होगा. विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट टीम से रिटायरमेंट के बाद पहली बार 20 जून को टीम इनके बिना पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी. इस दौरे की अहमियत इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि इन दोनों की गैरमौजूदगी में टीम की कमान  युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है. शुभमन गिल को इंग्लैंड जाने वाली टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है, और कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर.

इंग्लैंड दौरे से पहले मुंबई में 5 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल दोनों ने मीडिया से बात की थी. इस दौरान गौतम गंभीर ने जो बातें कहीं, वह न सिर्फ टीम के लिए चेतावनी हैं बल्कि फैंस को भी चिंतित और हैरान कर सकती हैं. गंभीर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “इंग्लैंड में 1000 रन बनाकर भी जीत की कोई गारंटी नहीं होती है.” गंभीर के इस स्टेटमेंट का आखिर मतलब क्या है?

“इंग्लैंड में सिर्फ मैदान ही नहीं, आसमान की भी भूमिका होती है.”

गौतम गंभीर ने कहा कि इंग्लैंड में खेलते समय सिर्फ मैदान ही नहीं, आसमान भी बहुत मायने रखता है. उन्होंने कहा, “इंग्लैंड में बादल, हवा, और नमी खेल का रुख बदल सकते हैं. वहां बल्लेबाज़ों का बड़ा स्कोर भी तभी मायने रखता है जब गेंदबाज़ अपनी गेंदबाजी से 20 विकेट निकालने में सफल हों सकें.”

जब मीडिया द्वारा उनसे यह पूछा गया कि क्या इस बार वह इंग्लैंड दौरे को लेकर ज्यादा दबाव महसूस कर रहे हैं, तो गंभीर ने कहा, “जब भी मैं टीम इंडिया को रिप्रेजेंट करता हूं तो दबाव हमेशा ही महसूस होता है. हर सीरीज में चाहे वो न्यूजीलैंड से हो या हो या इंग्लैंड से, एक अलग ही दबाव महसूस होता है.” उन्होंने आगे कहा कि बतौर कोच यह उनकी जिम्मेदारी है कि वो खिलाड़ियों को मानसिक रूप से खेल के प्रति तैयार कर सकें.

गिल की कप्तान के रुप में पहली बड़ी परीक्षा

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शुभमन गिल ने भी अपनी कप्तानी को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि टीम की तैयारी अच्छी है और उन्हें इस मौके से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. BCCI द्वारा इस बार शुभमन गिल को इंडिया की टेस्ट का कप्तान चुना गया है. टीम शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार इंग्लैंड में पांच मैंचो की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है और यह उनके करियर की सबसे बड़ी परीक्षा भी होगी.

टीम इंडिया 6 जून की रात तक इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगी. अब देखना यह होगा कि विराट-रोहित के बिना भारतीय टीम युवा कप्तान और नए कोच के नेतृत्व में कैसी रणनीति बनाती है और क्या विदेशी सरजमीं पर भारत नईं टीम के साथ टेस्ट जीत पाता है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget