एक्सप्लोरर

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने को पूर्व खिलाड़ियों ने बताया निराशजनक, जानिए किसने क्या कहा

India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से शुरू होने वाला पांचवां टेस्ट रद्द कर दिया गया है. कई पूर्व खिलाड़ियों ने इसे निराशजनक करार दिया.

England vs India 5th Test: भारतीय क्रिकेट टीम के कैंप में कोरोना की एंट्री होने के कारण मैनचेस्टर में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के रद्द होने को पूर्व क्रिकेटरों ने निराशाजनक करार दिया है. हालांकि, इसमें से कई खिलाड़ियों ने भारत पर उंगली उठाने से इनकार कर दिया, जो सीरीज़ में 2-1 से आगे चल रहा है. उन खिलाड़ियों ने याद दिलाया कि इंग्लैंड ने भी दक्षिण अफ्रीका में ऐसा ही किया था. 

बता दें कि टीम इंडिया के सहायक फिजियो योगेश परमार के कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद खिलाड़ियों पर खतरा मंडरा रहा था. इससे मैच के दौरान संक्रमण फैलने का डर भी था, जिसके कारण टॉस से दो घंटे पहले इस टेस्ट को रद्द कर दिया गया. 

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने इस पर निराशा व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा, यह बहुत बड़ी निराशा है, यह शानदार सीरीज़ रही. 

भारतीय टीम पर उंगली नहीं उठानी चाहिए- पीटरसन

वहीं इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा कि टेस्ट नहीं खेलने का फैसला करने के लिए भारतीय टीम पर उंगली नहीं उठानी चाहिए. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "इंग्लैंड ने कोविड-19 के डर के कारण दक्षिण अफ्रीका का दौरा छोड़ दिया था, जिससे क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की वित्तीय स्थिति प्रभावित हुई थी. ऐसे में भारत की आलोचना नहीं होनी चाहिए."

भारत ने इंग्लैंड क्रिकेट की गरिमा को ठेस पहुंचाई है- वॉन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्विटर पर लिखा, "भारत ने इंग्लैंड क्रिकेट की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, लेकिन इंग्लैंड ने भी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के साथ ऐसा ही किया था."

इंग्लैंड के एक अन्य पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि इस गर्मी के सत्र में दोनों टीमों अगर मैच खेल कर सीरीज़ को खत्म करती तो अच्छा होता. उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा, "जैव-सुरक्षित माहौल और इस सीरीज़ के आयोजन के लिए जो कुछ भी किया गया उसे देखते हुए इसका इस तरह से खत्म होना निराशाजनक है."

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बुचर ने कहा कि 19 सितंबर को यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग का फिर से शुरू होना टेस्ट रद्द होने का एक कारण हो सकता है. उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा, "यूएई में 19 सितंबर को आईपीएल फिर से शुरू होगा और टेस्ट के आगे खिसकाने से भारतीय खिलाड़ियों के लिए उस प्रतियोगिता (आईपीएल) की शुरुआत में हिस्सा लेना मुश्किल होता. अगर कोई भारतीय खिलाड़ी जांच में पॉजिटिव आता तो उसे कम से कम 10 दिनों तक ब्रिटेन में क्वारंटीन रहना होता."

भारतीय कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मैच को रद्द करने के फैसले को सही करार दिया है. आरसीबी ने ट्वीट कर कहा, "इसमें शामिल सभी लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि है और सही फैसला किया गया है. हम आशा और प्रार्थना करते हैं कि हर कोई सुरक्षित रहे." वहीं आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने इस कदम को ‘दुखद समाचार’ बताया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget