एक्सप्लोरर

भारत की 'मजबूत दीवार' बने केएल राहुल, 5 विकेट लेकर बुमराह ने तोड़े रिकॉर्ड, लॉर्ड्स टेस्ट में दूसरे दिन का हाल; पढ़ें क्या-क्या हुआ

IND vs ENG Day 2 Highlights: लॉर्ड्स टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया पहली पारी में अभी 242 रनों से पीछे है

लॉर्ड्स टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया पहली पारी में अभी 242 रनों से पीछे है, केएल राहुल और ऋषभ पंत ने फिलहाल मोर्चा संभाला हुआ है. इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 387 रनों पर सिमटी थी, जिसमें जो रूट के दमदार शतक और जैमी स्मिथ की अर्धशतकीय पारी का भी अहम योगदान रहा. रूट ने 104 रन बनाए, जो उनके टेस्ट करियर का कुल 37वां शतक रहा.

दूसरे दिन इंग्लैंड ने 251/4 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया. दिन का खेल शुरू ही हुआ था, तभी कुछ देर बाद जसप्रीत बुमराह ने बेन स्टोक्स को 44 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. नई गेंद हाथ में आते ही बुमराह ने एक-एक कर बेन स्टोक्स, जो रूट और हैरी ब्रूक को क्लीन बोल्ड कर दिया. बुमराह के इन झटकों के कारण इंग्लैंड ने 271 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे.

इस बीच जैमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन बैठे. स्मिथ और कार्स ने मिलकर 84 रन जोड़ दिए. जहां इंग्लिश टीम के लिए एक समय 320-330 का स्कोर बना पाना भी मुश्किल लग रहा था, वहां स्मिथ और कार्स की पारी के दम पर इंग्लैंड 380 के पार जा पहुंची. स्मिथ ने 51 रन और कार्स ने 56 रनों की पारी खेली. 

जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 5 विकेट झटके, जिससे उन्होंने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. कपिल देव ने भारत से बाहर टेस्ट क्रिकेट में 12 बार किसी एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए थे. वहीं बुमराह ने अब कुल 13वीं बार ऐसा करके कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है.

राहुल-पंत ने टीम इंडिया को संभाला

इंग्लैंड के लिए इस मैच में जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है, जो पिछले करीब चार साल में पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं. उन्होंने शुरुआत में ही स्पीड और बाउंस के बलबूते यशस्वी जायसवाल को सिर्फ 13 के स्कोर पर आउट कर दिया. करुण नायर को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वो अपने 40 रनों को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. कप्तान शुभमन गिल भी सधे हुए अंदाज में खेल रहे थे, लेकिन क्रिस वोक्स ने उन्हें 16 के स्कोर पर आउट कर दिया.

केएल राहुल भारतीय टीम के लिए मजबूत दीवार बन गए हैं. वो दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 113 गेंदों में 53 रन बनाए हैं. उनके साथ ऋषभ पंत 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

क्या है लॉर्ड्स का ऑनर्स बोर्ड, किसे मिलती है इस बोर्ड पर जगह? बोर्ड पर क्यों नहीं है सचिन तेंदुलकर का नाम; जानें सबकुछ

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: भारत को लगा डबल झटका, अभिषेक के बाद नमन धीर आउट; 248 के चेज में 5वां विकेट गिरा
Live: भारत को लगा डबल झटका, अभिषेक के बाद नमन धीर आउट; 248 के चेज में 5वां विकेट गिरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget