एक्सप्लोरर

IND vs ENG: कोच राहुल द्रविड़ ने इसे ठहराया एजबेस्टन की हार का जिम्मेदार, बताया- कहां हुई टीम इंडिया से गलती

IND vs ENG 5th Test: एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया ने पहली पारी में 132 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी. इसके बावजूद इंग्लैंड ने सात विकेट से मुकाबला जीत लिया.

Rahul Dravid On Team India Defeat: एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. भारत ने पहली पारी में 132 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी. इसके बावजूद इंग्लैंड ने सात विकेट से बाज़ी मार ली. टीम इंडिया की इस हार से कोच राहुल द्रविड़ काफी निराश हैं.   

पांचवें टेस्ट के समापन के बाद मीडिया से बात करते हुए भारत के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि एजबेस्टन में टीम अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेगी, जिसे मेजबान टीम ने सात विकेट से जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी.

गलतियों के बारे में बताते हुए द्रविड़ ने कह, "कल (चौथे दिन) हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. उसके बाद हमारी गेंदबाजी में कोई दम नहीं दिखा, लेकिन हमें इंग्लैंड को शानदार बल्लेबाजी के लिए श्रेय देना होगा."

घरेलू टीम ने 378 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा करने के बाद भारत को सात विकेट से हरा दिया. यह इंग्लैंड के अपने टेस्ट इतिहास में अब तक का सर्वोच्च चेज स्कोर था.

द्रविड़ ने कहा, "यह दक्षिण अफ्रीका और यहां निराशाजनक प्रदर्शन रहा है. इसके लिए कई तरह के कारक हो सकते हैं. हमें फिटनेस का स्तर बनाए रखना होगा. हमारी बल्लेबाजी में वह बात नजर नहीं आ रही हैं. बल्लेबाजी की खास नहीं थी."

उन्होंने आगे कहा, "हर मैच के बाद एक सीख होती है. हम तीसरी पारी में खराब बल्लेबाजी और चौथी पारी में खराब गेंदबाजी क्यों कर रहे हैं?हम इसके बारे में सोचेंगे."

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को बाहर करने और शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के बारे में पूछे जाने पर द्रविड़ ने कहा, "यह आसान निर्णय नहीं था. अश्विन जैसे किसी खिलाड़ी बाहर बैठाना आसान नहीं है. लेकिन विकेट पर पहले दिन घास थी. फिर विकेट उतना नहीं टूटा, जितना हमने उम्मीद की थी."

पहली पारी में शतक और दूसरी में अर्धशतक बनाने वाले ऋषभ पंत के बारे में द्रविड़ ने कहा, "वह बहुत अच्छा खेल रहे हैं. कभी-कभी वह लोगों की हृदय गति को बढ़ा देते हैं. हमें इसे थोड़ा स्वीकार करना होगा."

इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद WTC प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया का बुरा हाल, फाइनल में पहुंचना हुआ मुश्किल

IND vs ENG 5th Test: एजबेस्टन टेस्ट में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, जानिए किस खिलाड़ी ने बनाया कौन सा कीर्तिमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget