एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: विराट के साथ विवाद पर स्टोक्स बोले- कोई गंभीर बात नहीं कही गई

IND Vs ENG: विराट कोहली और बेन स्टोक्स के बीच आखिरी टेस्ट के पहले दिन मैदान पर बहस देखने को मिली. स्टोक्स का कहना है कि उनके और विराट कोहली के बीच कोई हुआ विवाद गंभीर नहीं था. लेकिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बेन स्टोक्स पर गाली देने के आरोप लगाए हैं.

IND Vs ENG: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चार टेस्ट की सीरीज के आखिरी मैच का पहला दिन इंग्लैंड के लिए निराशाजनक रहा. इंग्लैंड की टीम पहले दिन ना सिर्फ 205 रन पर ऑलआउट हो गई बल्कि उपकप्तान बेन स्टोक्स इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ बहस की वजह से विवादों में आ गए. स्टोक्स ने हालांकि पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ कोई विवाद नहीं हुआ है.

बेन स्टोक्स ने कहा, ''यह सिर्फ दो ऐसे खिलाड़ियों के बारे में था जो कि खेल के प्रति अपना प्यार दिखा रहे थे. हम दोनों जब भी मैदान पर होते हैं तो हमारे बारे में बहुत कुछ कहा जाता है. लेकिन गंभीर कुछ भी नहीं था. मेरे लिए यह बस विरोधी टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की.''

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने हालांकि बेन स्टोक्स पर गाली देने का आरोप लगाया है. सिराज ने कहा, ''बेन स्टोक्स ने मुझे गाली दी. इसके बारे में फिर मैंने कप्तान विराट कोहली को बताया. विराट कोहली ने जैसे ही स्टोक्स को जवाब दिया सब कुछ अपने आप ठीक हो गया.''

विकेट गंवाने से निराश हैं बेन स्टोक्स

स्टोक्स ने हालांकि विराट कोहली के साथ हुए विवाद के अलावा पहली पारी में अपने प्रदर्शन के बारे में भी बात की. स्टोक्स ने भारत के खिलाफ अंतिम टेस्ट के शुरूआती दिन 121 गेंद में 55 रन बनाये लेकिन वाशिंगटन सुंदर की स्किड करती गेंद ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया. स्टोक्स ने कहा, ''मैं बहुत ज्यादा निराश हूं कि मैंने अच्छी शुरूआत के बाद विकेट गंवा दिया. अर्धशतक वास्तव में ऐसा स्कोर नहीं है जो आपको टेस्ट मैच में जीत दिलाए.''

बता दें कि इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. लेकिन इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 205 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इंडिया ने पहले दिन के खेल का अंत होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए हैं. इंडिया ने पहले ही सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है.

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम में हुआ बड़ा बदलाव, तीनों फॉर्मेट में कप्तान बदले गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
ENG-W vs IND-W One-off Test Live Streaming: भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट कब, कहां और कैसे देखें?
लगातार 2 सीरीज हार के बाद BCCI लेगा कप्तान की 'क्लास', कोच गौतम गंभीर के पद पर भी लटकी तलवार
लगातार 2 सीरीज हार के बाद BCCI लेगा कप्तान की 'क्लास', कोच गौतम गंभीर के पद पर भी लटकी तलवार

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget