एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th Test: पांचवे टेस्ट के लिए इंग्लैंड के स्क्वॉड में हुआ बड़ा बदलाव, Jamie Overton टीम में शामिल

England's squad for the 5th test against india: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ पांचवे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा कर दी है. बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इस टीम में एक बदलाव हुआ है.

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारत के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के पांचवे और आखिरी टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. इंग्लैंड ने एक बदलाव किया है, टीम में जेमी ओवरटन को शामिल किया गया है. पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से से 4 अगस्त के बीच 'द ओवल' में खेला जाएगा.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं. आखिरी टेस्ट जीतकर या ड्रा खेलकर इंग्लैंड सीरीज अपने नाम कर सकती है, जबकि टीम इंडिया को सीरीज बराबर पर खत्म करने के लिए पांचवा टेस्ट हर हाल में जीतना है. सोमवार को ईसीबी ने आखिरी टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया, जिसमें पिछले हफ्ते सरे क्लब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे जेमी ओवरटन को शामिल किया गया है.

भारत के खिलाफ 5वें टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल प्लेयर्स

  • बेन स्टोक्स कप्तान
  • जोफ्रा आर्चर 
  • गस एटकिंसन 
  • जैकब बेथेल 
  • हैरी ब्रुक
  • ब्राइडन कार्स 
  • ज़ैक क्रॉली 
  • लियाम डॉसन 
  • बेन डकेट 
  • जेमी ओवरटन
  • ओली पोप
  • जो रूट
  • जेमी स्मिथ
  • जोश टंग
  • क्रिस वोक्स

जेमी ओवरटन क्रिकेट करियर

31 वर्षीय जेमी ओवरटन एक गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. उन्होंने अपने करियर में खेले एकमात्र टेस्ट मैच में 2 विकेट लिए थे, जो न्यूजीलैंड के साथ 2022 में हुआ था. अगर वह पांचवे टेस्ट की प्लेइंग 11 में शामिल होते हैं तो 3 साल बाद अपना दूसरा टेस्ट खेलेंगे. इसके आलावा उन्होंने इंग्लैंड के लिए 6 वनडे और 12 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले. इनमें उनके नाम क्रमश 7 और 11 विकेट्स हैं.

'द ओवल' में भारतीय टीम का टेस्ट रिकॉर्ड

लंदन में स्थित द ओवल (Kennington Oval) ग्राउंड पर भारत ने इससे पहले 15 टेस्ट मैच खेले हैं. यहां पर भारत ने 2 टेस्ट जीते हैं जबकि 7 मैच ड्रा पर समाप्त किए हैं. बाकी 6 मैचों में इंडिया को हार का सामना (5 बार इंग्लैंड से और 1 बार ऑस्ट्रेलिया से) करना पड़ा.

ऋषभ पंत का रिप्लेसमेंट नारायण जगदीसन

चौथे टेस्ट में चोटिल हुए ऋषभ पंत पांचवे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उनके दाएं पैर के जूते पर क्रिस वोक्स की एक यॉर्कर गेंद लगी थी, जिसके बाद स्कैन में उनके फ्रैक्चर की पुष्टि की खबर सामने आई. हालांकि पंत ने अगले दिन बल्लेबाजी करने का साहसिक फैसला किया और अर्धशतक जड़ा. पंत पांचवे टेस्ट से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह बीसीसीआई ने नारायण जगदीसन को टीम में शामिल किया है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget