एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत की जगह कोई और कर सकता है बैटिंग? क्या है ICC का नियम

Rishabh Pant Injury: भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट का दूसरा दिन ऋषभ पंत की दिलेरी के नाम रहा, हालांकि वह बल्लेबाजी के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे. उंगली में फ्रैक्चर के साथ उन्होंने 17 रन बनाए.

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट का दूसरा दिन ऋषभ पंत की दिलेरी के नाम रहा, वह लंगड़ाते हुए मैदान के अंदर आए और अर्धशतकीय पारी खेलकर फैंस का दिल जीत लिया. हालांकि वह ठीक से सिंगल भी नहीं ले पा रहे थे, क्योंकि उनके दाएं पैर की उंगली में फ्रैक्चर था. एक दिन पहले क्रिस वोक्स की गेंद उनके पैर पर लगी थी, जिसके बाद वहां से खून निकला और सूजन भी हुई. इसके बाद उपकप्तान मैदान से बाहर चले गए और ध्रुव जुरेल ने विकेट कीपिंग की. बेशक पंत ने 54 रन बनाए, लेकिन इनमें से 37 रन वह चोट लगने से पहले बना चुके थे. आईसीसी के विचाराधीन नियम के मुताबिक पंत की जगह किसी और खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

27 वर्षीय ऋषभ पंत को चौथे टेस्ट के पहले दिन दाएं पैर में गेंद लगी, उन्होंने जूता उतारा तो वहां से खून निकल रहा था. थोड़ी देर में सूजन भी आ गई, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. ध्रुव जुरेल ने विकेट कीपिंग की, दूसरे दिन क्रिकबज ने पुष्टि की कि पंत के पैर की उंगली में फ्रैक्चर है.

बीसीसीआई ने इस पर आधिकारिक अपडेट जारी करते हुए कहा, "मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन दाहिने पैर में चोट लगने के बाद, ऋषभ पंत बाकी मैच में विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे. ध्रुव जुरेल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे. अपनी चोट के बावजूद, ऋषभ पंत दूसरे दिन टीम में शामिल हो गए हैं और टीम की ज़रूरतों के अनुसार बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे."

ICC का विचाराधीन नियम, क्या ऋषभ पंत की जगह कोई और कर सकता है बल्लेबाजी?

अगर आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में एक विचाराधीन नियम लागू किया तो चीजें टीम इंडिया के लिए बहुत अलग हो सकती है. पिछले महीन ही वर्ल्ड क्रिकेट बॉडी ने खेल के नियमों में बदलाव किया. इसमें एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई थी जिसमें आईसीसी ने अन्य बोर्ड से अक्टूबर 2025 से अगले 6 महीनों के लिए फर्स्ट क्लास में चोट के विकल्प की बात कही गई. इस बयान में कहा गया कि खिलाड़ी को मैच शुरू होने के बाद किसी भी समय खेल के मैदान पर गंभीर चोट लगती है तो बचे हुए मैच में उसकी जगह प्लेइंग 11 में दूसरा खिलाड़ी शामिल हो सकता है. लेकिन रिप्लेसमेंट खिलाड़ी का प्लेइंग रोल वही होना चाहिए, जो बाहर होने वाले खिलाड़ी का हो. यानी बल्लेबाज की जगह बल्लेबाज और गेंदबाज की जगह गेंदबाज ही प्लेइंग 11 में शामिल हो सकेगा.

फिलहाल अभी सिर्फ कन्कशन रिप्लेसमेंट की अनुमति है. इसमें अगर किसी खिलाड़ी के सिर पर चोट लगती है तो उसकी जगह प्लेइंग 11 में कोई और खिलाड़ी शामिल हो सकता है. जैसे अगर पंत के सिर पर चोट लगती तो ध्रुव जुरेल प्लेइंग 11 में शामिल होकर उनकी जगह बल्लेबाजी कर सकते थे, अभी वह सिर्फ सब्स्टीट्यूट प्लेयर बनकर विकेट कीपिंग कर सकते हैं.

 

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 3 स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, कोच ने दिए संकेत
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget