एक्सप्लोरर

IND vs ENG: रांची में बुमराह की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका? चौथे टेस्ट में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

India Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा. जसप्रीत बुमराह को इस मैच में रेस्ट दिया गया है. जानिए इस टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

India Playing 11 For 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला कल यानी शुक्रवार, 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने वर्कलोड को देखते हुए इस मैच में जसप्रीत बुमराह को आराम (रेस्ट) देने का फैसला किया है. वहीं केएल राहुल पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में जानिए चौथे टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

चौथे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का टॉप तीन में खेलना कंफर्म है. वहीं चार नंबर पर रजत पाटीदार खेलेंगे या नहीं इसे लेकर संशय बना हुआ है. रजत दूसरे और तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, लेकिन वह चारों पारियों में फ्लॉप रहे. ऐसे में उनकी जगह चार नंबर पर अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है. अक्षर बैटिंग के साथ-साथ चौथे स्पिनर की भूमिका भी अदा कर सकते हैं. 

इसके बाद सरफराज खान का पांच नंबर पर खेलना तय है. सरफराज ने तीसरे टेस्ट में डेब्यू किया और दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ सभी दिग्गजों को प्रभावित किया. वहीं छह नंबर पर रवींद्र जडेजा और सात नंबर पर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल का खेलना भी तय है. 

गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह रांची टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में उनकी जगह किसे मौका मिलता है, यह देखने वाली बात होगी. हालांकि, माना जा रहा है कि आकाश दीप या मुकेश कुमार में से कोई इनकी जगह ले सकता है. हालांकि, एक विकल्प यह भी है कि रजत पाटीदार को एक और मौका दिया जाए और बुमराह की जगह अक्षर पटेल की वापसी हो जाए, लेकिन ऐसी स्थिति में भारतीय टीम सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ उतरेगी. 

चौथे टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, अक्षर पटेल/ रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप/मुकेश कुमार, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.

यह भी पढ़ें-

Yashasvi Jaiswal: कभी टेंट में रहने वाले यशस्वी जायसवाल ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का लग्जरी फ्लैट, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget