एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 430 पर भारतीय पारी घोषित, यशस्वी जायसवाल 214 और सरफराज 68 पर नाबाद लौटे; इंग्लैंड को दिया 557 का लक्ष्य

IND vs ENG 3rd Test: भारत ने दूसरी पारी में 430/4 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस दौरान यशस्वी जायसवाल 214 और सरफराज़ खान 68 रन पर नाबाद रहे.

IND vs ENG 3rd Rajkot Test: भारत ने दूसरी पारी में 430/4 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल 214 और सरफराज़ खान 68 रन बनाकर नाबाद लौटे. ताबड़तोड़ बैटिंग के साथ भारत ने इंग्लैंड को 557 रनों का लक्ष्य दिया है. इंग्लैंड के पास लक्ष्य हासिल करने के लिए करीब डेढ़ दिन का वक़्त है. 

मुकाबले में चौथा दिन जारी है. तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल शतक पूरा करने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, जब उनके बैक में दर्द हुआ था. लेकिन चौथे दिन वो फिर बैटिंग के लिए उतरे और उन्होंने दोहरा शतक पूरा किया. जायसवाल ने 236 गेंदों में 14 चौके और 12 छक्कों की मदद से 214* रन बनाए. जायसवाल ने अपनी इस पारी में 12 छक्के लगाकर एक टेस्ट पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के मामले में वसीम अकरम की बराबरी कर ली. अब जायसवाल संयुक्त रूप से एक टेस्ट पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले नंबर वन बैटर बन गए.

भारत की दूसरी पारी के दौरान इंग्लिश गेंदबाज़ बिल्कुल बेबस नज़र आए. टीम के लिए रेहान अहमद, टॉम हर्टले और जो रूट ने 1-1 विकेट चटकाया. इसके अलावा भारत का एक विकेट रन आउट के ज़रिए गिरा. 

ऐसी रही भारत की पूरी पारी 

दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. मेन इन ब्लू ने 12वें ओवर में 30 रन के स्कोर पर पहला विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गंवाया. भारतीय कप्तान 28 गेंदों में 3 चौकों की मदद से सिर्फ 19 ही बना सके. 

फिर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 159 (201 गेंद) रनों की साझेदारी की, जिसके बाद जायसवाल रिटायर्ड हर्ट हो गए. फिर बैटिंग के लिए उतरे रजत पाटीदार 10 गेंदें खेल बिना खाता खोले ही आउट हो गए. इसके बाद गिल और कुलदीप यादव ने चौथे विकेट के लिए 55 (98 गेंद) रन जोड़े. कुलदीप तीसरे दिन विकेट बचाने के लिए नाइट वॉचमैन के रूप में उतरे थे.

इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने नंबर छह पर उतरे सरफराज़ खान के साथ मिलकर 172* (158 गेंद) रनों की साझेदारी की. इस दौरान जायसवाल ने 214* और सरफराज़ खान ने 72 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 68* रन बनाए. इससे बाद रोहित शर्मा ने पारी घोषित करने का एलान कर दिया. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बैटिंग से बनाया गज़ब रिकॉर्ड, बन गए भारत के 'सिक्सर किंग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget