एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: राजकोट टेस्ट से पहले इंग्लैंड को करारा झटका, जैक लीच टीम से हुए बाहर

Jack Leach Ruled Out: भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम दिग्गज स्पिनर जैक लीच चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं.

Jack Leach Ruled Out IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जाएगा. इस मुकाबले से ठीक पहले इंग्लैंड को करारा झटका लगा है. इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज जैक लीच टीम से बाहर हो गए हैं. वे चोटिल हैं. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए यह जानकारी शेयर की है. लीच भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. यह मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था. लीच जल्द ही घर के लिए रवाना होंगे. 

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला गया था. इस मुकाबले में जैक लीच ने अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने पहली और दूसरी पारी में एक-एक विकेट लिया था. लीच इस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. फील्डिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लगी थी. वे इसी वजह से दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए और अब पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. लीच के बाहर होने से इंग्लैंड को काफी नुकसान होगा. भारतीय पिचों पर स्पिनर्स काफी अहम साबित होते हैं.

लीच जल्द ही घर के लिए रवाना होंगे. इंग्लैंड उनकी जगह अभी तक रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है. टीम इंडिया ने उसे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में हरा दिया था. यह सीरीज अब एक-एक की बराबरी पर है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा.

बता दें कि जैक लीच इंग्लैंड के लिए कई मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने अब तक खेले 36 टेस्ट मैचों में 126 विकेट लिए हैं. लीच का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 66 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है. वे 139 फर्स्ट क्लास मैचों में 434 विकेट ले चुके हैं. इस दौरान 85 रन देकर 8 विकेट लेना एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.

यह भी पढ़ें : Sourav Ganguly: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के घर हुई चोरी, लाखों का मोबाइल गायब; दादा ने इस पर जताया शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget