एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd Test: लाल नहीं काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा दूसरा टेस्ट, जानिए कैसा होगा इसका मिजाज़

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट कल यानी शनिवार से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि, इस बार पिच पहले टेस्ट की तुलना में काफी अलग होगी.

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की लाल मिट्टी वाली पिच पर खेला गया था. इस टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था और पहली पारी में ही 578 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. लाल मिट्टी की इस पिच पर पहले दो दिन गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिली थी, लेकिन तीसरे दिन से पिच पूरी तरह से बदल गई थी. चौथी पारी में भारतीय टीम इस पिच पर सिर्फ 192 पर ऑल आउट हो गई थी. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दूसरे टेस्ट के लिए लाल की जगह काली मिट्टी की पिच पर खेलने का फैसला किया है.

जानिए कैसा होगा इसका मिजाज़

बता दें कि काली मिट्टी की पिच का मिजाज़ लाल मिट्टी की पिच से बिल्कुल अलग होगा. काली मिट्टी की पिच तेज़ गेंदबाज़ों के लिए मुफीद होगी. यहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद से काफी मदद मिलेगी, साथ ही पिच में अच्छा खासा उछाल भी होगा. ऐसे में दोनों टीमें अपनी अपनी प्लेइंग इलेवन में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को जगह दे सकती हैं. काली मिट्टी की इस पिच पर तेज गेंदबाज की बॉल पड़ कर काफी तेजी से निकलेगी. इसका मतलब हुआ कि यहां गेंद स्किड करेगी. सबसे बड़ी बात यह है कि काली मिट्टी की इस पिच पर गेंद ज्यादा टर्न नहीं होगी, ऐसे में स्पिनर्स को यहां काफी संघर्ष करना पड़ सकता है. वहीं लाल मिट्टी की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होती है.

पहले टेस्ट के बाद बीसीसीआई ने पिच क्यूरेटर को हटाया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले टेस्ट में भारत की 227 रनों से हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम के पि क्यूरेटर को हटा दिया है. अब भारतीय टीम प्रबंधन खुद स्थानीय ग्राउंडस्मैन वी रमेश कुमार के साथ पिच की देखरेख कर रहा है. हालांकि, रमेश ने इससे पहले कभी फर्स्ट क्लास क्रिकेट के लिए भी पिच तैयार नहीं की है. लेकिन अब रमेश को भारत और इंग्लैंड के बीच 13 फरवरी से होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए काली मिट्टी की पिच तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें-

IND Vs ENG: दूसरे टेस्ट में ऐसी हो सकती है इंडिया की Playing 11, दो बदलाव होना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन बने मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? कार्तिक ने रोहित शर्मा का किया समर्थन
कौन बने मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? कार्तिक ने रोहित शर्मा का किया समर्थन
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
'वह पानी से निकाली गई मछली की तरह', 3 नंबर पर भेजे गए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के अश्विन
'वह पानी से निकाली गई मछली की तरह', 3 नंबर पर भेजे गए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के अश्विन

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget