एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd ODI: केएल राहुल का शानदार शतक, ऋषभ और हार्दिक की तेजतर्रार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने बनाए 336 रन

टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 336 रन बनाए हैं. भारत की तरफ से केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा. वहीं ऋषभ पंत और कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा. तीन वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को बचे रहने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा. भारत पहला मुकाबला जीत चुका है.

पुणे: टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 336 रन बनाए हैं. भारत की तरफ से केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा. वहीं ऋषभ पंत और कप्तान विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा. भारत की पारी के अंतिम तीन ओवरों में पांड्या भाईयों ने तेज तर्रार पारी खेलकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. इंग्लैंड को सीरीज में बचे रहने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना है.

बता दें कि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज शिखर धवन महज 4 रन पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद रोहित शर्मा भी 25 रन बनाकर चलते बने. भारत का स्कोर 37 रन पर 2 विकेट हो चुका था. इसके बाद कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल के बीच शतकीय साझेदारी हुई. कप्तान विराट कोहली एक बार फिर अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील करने में नाकाम रहे.

विराट कोहली कोहली 66 के निजी स्कोर पर आदिल रशीद के शिकार बने. इसके बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरे जिन्हें घायल श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल किया गया है. ऋषभ ने आते ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी. 40 गेंदों की अपनी पारी में पंत ने 7 छक्के और तीन चौकों की बदौलत 77 रन ठोक दिए. केएल राहुल ने इस बीच एकदिवसीय मुकाबलों में अपना पांचवा शतक जड़ा. राहुल हालांकि शतक के कुछ देर बाद ही आउट हो गए. इसके बाद आए हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवरों में 16 गेंदों में 35 रन जड़ दिए. भारत ने 336 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है.

इंग्लैंड के पास हालांकि इस स्कोर का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी है. लेकिन पिछले मुकाबले में जिस तरह इंग्लैंड का मिडिल ऑर्डर भारतीय गेंदबाजों की सूझबूझ भरी गेंदबाजी के आगे बिखर गया था उससे उनकी मानसिक मजबूती पर सवाल भी उठे. इंग्लैंड अपने कप्तान मॉर्गन और बेन स्टोक्स से अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलने की उम्मीद करेगा. वहीं भारत पूरी कोशिश करेगा कि तीन मैचों की सीरीज का फैसला दूसरे मुकाबले में ही कर दिया जाए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget