एक्सप्लोरर

IND vs ENG First Test : पांच शतक, 835 रन और फिर भी हार गई टीम इंडिया, जानिए लीड्स टेस्ट में क्यों चूकी गिल और गंभीर की रणनीति?

हेडिंग्ले टेस्ट में पांच शतक लगाकर भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. अंत में बैटिंग में कोलैप्स और बेहद खराब और निराशाजनक फील्डिंग ने भारत से यह मैच छीन लिया.

IND vs ENG First Test : इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल के कप्तानी युग की शुरुआत हेंडिग्ले के लीड्स टेस्ट में हार के साथ हुई. पांच दिन चला यह मुकाबला किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था. इस मुकाबले में भारत ने कई रिकॉर्ड तोड़कर ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की. अंत में भारतीय टीम 5 विकेट से हार गई और इंग्लिश टीम ने ये मुकाबला अपने नाम कर लिया. मैच का हर सेशन रोमांच से भरपूर रहा और मैच भारत के पक्ष में आता लग रहा था लेकिन फिर भी भारत अंतिम पलों में बाजी हार गया.

सीनियर खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट में संन्यास के बाद टीम इंडिया का यह पहला टेस्ट था. इस युवा टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसने यह संकेत दे दिया कि नई पीढ़ी भी मुकाबलें के लिए पूरी तरह से तैयार है,लेकिन कुछ रणनीतिक और तकनीकी गलतियों ने भारत से यह मैच छीन लिया.

भारत को रणनीति में चूक के चलते करना पड़ा हार का सामना

भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. टीम के बल्लेबाजों ने दोनों पारियों में मिलाकर 835 रन बनाए. पहली बार टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय बल्लेबाजों ने एक ही मैच में पांच शतक जड़े. भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, और केएल राहुल ने लाजवाब पारियां खेलते हुए शानदार शतक लगाया. वहीं ऋषभ पंत ने भी दो बार शतक लगाकर इतिहार रच दिया. इसके बावजूद भारतीय टीम जीत का स्वाद चखने में नाकाम रही.

मैच को देखते हुए कोच गौतम गंभीर और कप्तान गिल की रणनीति साफ थी की टीम एक बड़ा स्कोर बनाकर चौथी पारी में इंग्लैंड को दबाव में ले आए. दूसरी पारी में टीम ने 364 रन बनाकर 371 का लक्ष्य इंग्लिश टीम के सामने रखा, जो लीड्स के मैदान में इतिहास का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट था, लेकिन चौथी पारी में भारत के सबसे अनुभवी तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज एक भी विकेट नहीं निकाल पाए. इसके साथ ही टीम की फील्डिंग भी बेहद खराब और निराशाजनक रही. खिलाड़ियों ने कई अहम कैच छोड़े, जिससे इंग्लैंड की टीम को गेम में वापसी करने का मौका मिल गया.

भारतीय टीम में परिपक्वता देखने के नहीं मिली. पहली पारी में भारत के आखिरी सात विकेट 41 रन पर और दूसरी पारी में आखिरी छह विकेट 31 रन पर गिर गए, जो मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुए. यही कारण रहा कि मुकाबलें में इंग्लैंड पर पूरी तरह हावी रहने के बावजूद भारत मैच हार गया.

अब टीम इंडिया के सामने बर्मिंघम में 2 जुलाई से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में वापसी करने का शानदार मौका है और यह दूसरा टेस्ट जीतना एक बड़ी चुनौती भी है. पहले टेस्ट में मिली हार के बाद कप्तान गिल और कोच गंभीर पर सवाल उठ रहे हैं की क्या वे रणनीति को और प्रभावी बना पाएंगे या यह हार लंबे समय तक पीछा करेगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल सबसे तेज 'दोहरा शतक' लगाने वाले बने बल्लेबाज, ईशान का टूटा रिकॉर्ड
शुभमन गिल सबसे तेज 'दोहरा शतक' लगाने वाले बने बल्लेबाज, ईशान का टूटा रिकॉर्ड
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
IND vs WI 2nd ODI Highlights: 406 चेज करते हुए भारत की ऐतिहासिक जीत, गिल ने जड़ी डबल सेंचुरी
Highlights: 406 चेज करते हुए भारत की ऐतिहासिक जीत, गिल ने जड़ी डबल सेंचुरी
शुभमन गिल 223, रोहित शर्मा 101, भारत ने WI को हराकर बनाया चेज का रिकॉर्ड
शुभमन गिल 223, रोहित शर्मा 101, भारत ने WI को हराकर बनाया चेज का रिकॉर्ड

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget