एक्सप्लोरर

IND vs ENG 1st Test: क्यूरेटर ने बता दिया कैसी होगी हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड की पिच, बल्लेबाज और गेंदबाज में किसे करेगी मदद

IND vs ENG 1st Test Pitch: इंडिया बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. पिच को लेकर क्यूरेटर का बयान आया है. उन्होंने बताया है कि यहां पहली पारी में कितना स्कोर बनेगा.

Headingley Cricket Ground Pitch Curator: इंडिया बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट शुक्रवार, 20 जून से हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इससे पहले पिच क्यूरेटर का बयान आया है, उन्होंने बताया है कि पिच कैसा बर्ताव करेगी. उनके अनुसार ये टेस्ट पूरे 5 दिन का हो सकता है, ऐसा नहीं कि 3 दिन में मैच का नतीजा निकल जाए.

बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का ये पहला मैच होगा, उनके सामने अनुभवी बेन स्टोक्स होंगे. बल्लेबाजों के लिए पहले टेस्ट में कई चुनौतियाँ रहने वाली है, इस बीच पिच क्यूरेटर ने भी कहा है कि शुरुआत में यहां स्विंग और सीम मूवमेंट देखने को मिलेगी, इसका फायदा तेज गेंदबाजों को होने वाला है.

पिच के क्यूरेटर रिचर्ड रॉबिन्सन ने RevSportz से बात करते हुए कहा, "घांस को काटा जाएगा. यहां काफी गर्म मौसम रहा है, इसलिए हम पिच पर बहुत पानी डाल रहे हैं ताकि ये 5 दिनों तक टिकी रहे. उम्मीद कर रहे हैं कि ये 3 दिवसीय नहीं बल्कि 5 दिनों का टेस्ट होगा."

क्यूरेटर ने उम्मीद जताई है कि जैसे जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों को मदद मिलेगी क्योंकि विकेट समतल हो जाएगा. उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए मददगार होगी. यहां पहले गेंदबाजों को मदद मिलती है और फिर मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, पिच समतल होती जाएगी.

पहली पारी में 300 का स्कोर होगा अच्छा

पिच क्यूरेटर रॉबिंसन ने बताया कि जो भी टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करेगी, उसके लिए 300 का स्कोर अच्छा रहेगा. उनका मानना है कि दूसरी और तीसरी पारी में बल्लेबाजों को अधिक मदद मिल सकती है और एवरेज स्कोर से ज्यादा बन सकते हैं. उन्होंने कहा, "अगर आप पहली पारी में 300 रन बना लेते हो तो ये अच्छा स्कोर होगा, अगली दो पारियों में और अधिक रन बन सकते हैं."

हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर इससे पहले भारत ने 7 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें से 4 बार इंग्लैंड जीती है, 2 बार टीम इंडिया जीती और 1 मैच ड्रा पर खत्म हुआ.

इंडिया बनाम इंग्लैंड मैच का लाइव प्रसारण कहां

भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहोस्टर पर होगी. मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget