एक्सप्लोरर

IND vs BAN: बांग्लादेश को टीम इंडिया करवाएगी नागिन डांस? अगर चल गए 3 खिलाड़ी तो जीत लगभग तय

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव बांग्लादेश के खिलाफ एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. कुलदीप फॉर्म में हैं और वे टीम को विकेट दिला सकते हैं.

T20 World Cup 2024 IND vs BAN: टीम इंडिया एंटीगुआ में बांग्लादेश से भिड़ने के लिए तैयार है. अगर वह यह मैच जीत जाती है तो सेमीफाइनल के करीब पहुंच जाएगी. बांग्लादेश के लिए यह मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है. टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में भारत ने पिछले मैच में अफगानिस्तान को हराया था. इस मैच में कुलदीप यादव ने अच्छा परफॉर्म किया था. अब कुलदीप बांग्लादेश के खिलाफ भी एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. इनके साथ सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत का परफॉर्मेंस भी टीम के लिए अहम साबित हो सकता है.

कुलदीप ने अफगानिस्तान के खिलाफ 32 रन देकर 2 विकेट लिए थे. उन्होंने इससे पहले भी कई मौकों पर कमाल दिखाया है. भारत और बांग्लादेश के बीच एंटीगुआ में मैच खेला जाना है. यहां की पिच लो स्कोरिंग है. लिहाजा इसका फायदा टीम इंडिया उठा सकती है. कुलदीप के साथ-साथ अक्षर पटेल भी कमाल दिखा सकते हैं.

सूर्या दिखा सकते हैं दम -

अगर सूर्या का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ चला तो भारत के लिए जीत आसान हो सकती है. वे फॉर्म में हैं और पिछले दो मैचों में लगातार अर्धशतक लगाए हैं. सूर्यकुमार ने यूएसए के खिलाफ नाबाद 50 रन बनाए थे. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ 53 रनों की पारी खेली. सूर्या इससे पहले कुछ खास नहीं कर पाए थे. वे पाकिस्तान के खिलाफ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं आयरलैंड के खिलाफ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे.

टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकते हैं ऋषभ पंत -

ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए कई मौकों पर अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 20 रनों की छोटी पारी खेली थी. लेकिन यह काफी अहम रही थी. पंत ने पाकिस्तान के खिलाफ 42 रन बनाए थे. अहम बात यह है कि वे हर तरह का शॉट खेलने में माहिरा हैं. अगर सूर्या के साथ पंत ने भी रन बरसाए तो भारत की जीत आसान हो जाएगी.

यह भी पढ़ें : USA vs WI: क्रिस गेल वाली लिस्ट में शामिल हुए शाई होप, यूएसए के खिलाफ काटा गदर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget