एक्सप्लोरर

IND vs BAN 1st Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, गिल-पंत के शतक के बाद अश्विन चमके; बांग्लादेशी कप्तान ने भी किया कमाल

India vs Bangladesh: चेन्नई में टीम इंडिया की जीत लगभग तय है. हालांकि, 515 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं.

Key Events
IND vs BAN Score Live Updates 1st Test Day 3rd India vs Bangladesh Commentary Chennai IND vs BAN 1st Test Day 3 Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म, गिल-पंत के शतक के बाद अश्विन चमके; बांग्लादेशी कप्तान ने भी किया कमाल
भारत बनाम बांग्लादेश लाइव मैच अपडेट्स
Source : X/BCCI

Background

India vs Bangladesh Score Live Updates: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन उसके बड़े प्लेयर्स कुछ खास नहीं कर पाए. टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन के अंत तक 308 रनों की बढ़त बना ली थी. अब वह शनिवार को मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी को आगे बढ़ाने मैदान पर उतरेगी. भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान के साथ 81 रन बना लिए हैं. अब शुभमन गिल और ऋषभ पंत पारी को आगे बढ़ाएंगे. भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे. जबकि बांग्लादेश की टीम 149 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी. 

टीम इंडिया को चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन शुभमन गिल और ऋषभ पंत के साथ-साथ केएल राहुल और अश्विन से भी उम्मीद होगी. रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में शतक जड़ा था. वहीं जडेजा ने भी दमदार पारी खेली थी. भारत का टॉप ऑर्डर पहली पारी में बुरी तरह फ्लॉप हुआ था. यशस्वी जयसवाल के अर्धशतक को छोड़ दें तो टॉप ऑर्डर के बैटर कुछ खास नहीं कर पाए थे. दूसरी पारी में रोहित, यशस्वी और विराट जल्दी आउट हो गए.

भारत के लिए दूसरी पारी में यशस्वी और रोहित ओपनिंग करने आए. इस दौरान यशस्वी 17 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 2 चौके लगाए. रोहित शर्मा 5 रन बनाकर आउट हो गए. विराट कोहली 37 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बांग्लादेश की ओर से दूसरे दिन के अंत तक तस्कीन अहमद, नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिया. बांग्लादेश के लिए आगे की राह मुश्किल भरी हो सकती है. टीम पहली पारी में 149 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई थी. भारत ने दूसरे दिन तक 308 रनों की बढ़त बना ली थी, जो कि अब बढ़ने वाली है.

भारत-बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन -

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश - शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा

16:39 PM (IST)  •  21 Sep 2024

IND vs BAN 1st Test Day 3 Full Highlights: तीसरे दिन का खेल खत्म

चेन्नई टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. खराब रोशनी के कारण वक्त से पहले तीसरा दिन समाप्त कर दिया गया. बांग्लादेश ने 4 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं. स्टम्प्स के समय नजमुल हुसैन शांतो 51 और शाकिब अल हसन पांच रनों पर नाबाद लौटे. इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी 287 रन के स्कोर पर घोषित की और बांग्लादेश के सामने 515 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. अब मेहमान टीम बांग्लादेश जीत से 357 रन दूर है, वहीं टीम इंडिया को जीत के लिए 6 विकेट और लेने होंगे.

16:16 PM (IST)  •  21 Sep 2024

IND vs BAN 1st Test Day 3 Live: कप्तान नजमुल ने जड़ा अर्धशतक, स्कोर 158-4

बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट पर 158 रन हो गया है. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने अर्धशतक जड़ दिया है. वह 60 गेंद में 51 रनों पर हैं. नजमुल के बल्ले से अब तक चार चौके और तीन छक्के निकले हैं. उनके साथ शाकिब अल हसन पांच रन पर हैं. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget