एक्सप्लोरर

गीले मैदान ने बिगाड़ा कानपुर टेस्ट का खेल, जानें भारत के किस स्टेडियम में बेस्ट ड्रेनेज सिस्टम

IND vs BAN Kanpur Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जा रहा है. यह मैच बारिश के कारण रद्द होने की कगार पर पहुंच रहा है.

Best Drainage System In Indian Stadium: कानपुर के ग्रीन पार्क में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. मुकाबले में तीन दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन खेल सिर्फ एक ही दिन खेला गया है. बाकी दो दिन बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं. बताया जा रहा है कि मुकाबले के तीसरे दिन बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई, लेकिन गीले आउटफील्ड के चलते मुकाबला शुरू नहीं हो सका. 

बारिश के चलते ग्रीन पार्क के ड्रेनेज सिस्टम पर काफी सवाल उठ रहे हैं. कई लोग तो सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि ग्रीन पार्क के पुराने स्टेडियम में कोई ड्रेनेज सिस्टम ही नहीं है, जिसके चलते बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है. तो इसी बीच आइए जानते हैं कि भारत के किस स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम सबसे बेस्ट है.

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में है बेस्ट ड्रेनेज सिस्टम?

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत के बेंगलुरु में स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सबसे बेस्ट ड्रेनेज सिस्टम है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एम चिन्नास्वामी के ड्रेनेज सिस्टम का नमूना दिखाया जा रहा है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले स्टेडियम में पानी डाला जाता और फिर कुछ पलों का इंतजार किया जाता है. कुछ पलों के बाद ही पानी लगभग पूरी तरह से गायब हो जाता है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली बार ऐसा नजारा देखने को नहीं मिला है, बल्कि इससे पहले भी ऐसा देखा जा चुका है. चिन्नस्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2024 के एक मैच के दौरान भी बारिश हुई थी, तब भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था, जहां नजरों के सामने पानी गायब हो रहा था. यहां देखें नमूने का वीडियो...

टेस्ट रद्द होने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में बना था ड्रेनेज सिस्टम

बता दें कि 2015 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया टेस्ट रद्द हो गया था. मुकाबले में 81 ओवर का खेल होने के बाद बारिश ने दखल दी थी और फिर मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका था. फिर अंतत: मुकाबला रद्द करना पड़ा था. रिपोर्ट्स की मानें तो इस टेस्ट के रद्द होने के बाद ही 2016 से 2017 के बीच 7 महीनों के अंदर कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम में सब एयर सिस्टम इंस्टॉल किया. यह सिस्टम स्टेडियम के लिए मानिए एक वरदान बन गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सिस्टम को लगाने में करीब 4.5 करोड़ रुपये का खर्च आया था. 

 

ये भी पढ़ें...

IRE vs SA: अफगानिस्तान के बाद आयरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका का किया बेड़ा गर्क, बुरी तरह रौंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget