एक्सप्लोरर

IND vs BAN: विराट कोहली ने वनडे में 40 महीने बाद जड़ा पहला शतक, इन स्पेशल रिकॉर्ड को भी किया अपने नाम

India vs Bangladesh: विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में शतक पूरा कर लिया है. यह उनके एकदिवसीय करियर का 44वां शतक है.

Virat Kohli Century: विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शानदार पारी खेलते हुए शतक लगाने में सफल रहे. यह उनके वनडे करियर का 44वां शतक है. एकदिवसीय क्रिकेट में विराट को शतक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. करीब साढ़े तीन साल से ज्यादा समय के बाद वह वनडे में शतक लगाने में सफल रहे. विराट ने अपना आखिरी शतक अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में लगाया था. उसके बाद से उन्होंने 25 वनडे मैच खेले लेकिन इस दौरान सेंचुरी लगाने में नाकाम रहे. विराट ने अब 26वें वनडे में पहली बार शतक लगाया है. 

विराट कोहली ने 85 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वनडे क्रिकेट में करीब तीन साल और तीन महीने बाद उनके बल्ले से शतक निकला है. अपनी शतकीय पारी में किंग कोहली ने 11 चौके और एक छक्का लगाया. 

पोंटिंग को पीछे छोड़ा

बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले जा तीसरे वनडे में विराट कोहली ने जैसे ही शतक पूरा किया तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 71 शतक लगाए थे. वहीं अब विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट में 72वां शतक लगाकर पोटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सिर्फ सचिन तेंदुलकर उनसे आगे हैं. सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक जड़े थे.

लगातार दूसरी बार छक्का लगाकर शतक पूरा किया

विराट कोहली ने लगातार दूसरी बार छक्का लगाकर शतक पूरा किया है. एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने छक्का जड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में 71वां शतक पूरा किया था. वहीं आज बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में विराट ने छक्का लगाकर 72वां शतक पूरा किया. इसके अलावा उन्होंने चटगांव में एक हजार रन भी पूरे किए.

यह भी पढ़ें-

IND vs BAN: ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास, सहवाग समेत इन दिग्गजों को पछाड़ा, कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
हार्दिक पांड्या थामेंगे KKR का हाथ, रहाणे के बाद बनेंगे कप्तान?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget