एक्सप्लोरर

IND vs BAN: अक्षर पटेल को नहीं मिलेगा मौका? 3 स्पिनर के साथ उतरेगी टीम इंडिया, जानें पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन

India Playing 11: कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन आसान नहीं रहने वाला है. खैर, यहां जानें बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

India vs Bangladesh, India Playing 11: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से चेन्नई में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया इस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार है. हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन आसान नहीं रहने वाला है. यहां जानें बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में रोहित एंड कंपनी किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है. 

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. हालांकि, बीसीसीआई ने अभी सिर्फ पहले टेस्ट के लिए ही टीम इंडिया घोषित की है. बोर्ड ने पहले टेस्ट के लिए 16 खिलाड़ियों का दल चुना है. इसमें कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं. 

पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा और विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज कर सकते हैं. इसके बाद तीन नंबर पर शुभमन गिल के खेलने की उम्मीद है. चार नंबर पर विराट कोहली का खेलना तय है. 

इसके बाद पांच नंबर पर केएल राहुल खेलते दिख सकते हैं. राहुल ने दक्षिण अफ्रीका में पांच नंबर पर खेलते हुए शानदार शतक लगाया था. ऐसे में सरफराज खान की जगह उन्हें अंतिम ग्यारह में जगह मिलने की ज्यादा उम्मीद है. राहुल को अगर मौका मिलता है तो फिर सरफराज को बेंच पर बैठना होगा. 

छह नंबर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत कप्तान और कोच की पहली पसंद हो सकते हैं. ऐसे में फिर ध्रुव जुरेल को बेंच पर बैठना होगा. इसके बाद तीन स्पिनर. इसमें रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के साथ चाइनामैन कुलदीप यादव हो सकते हैं. इसका मतलब है कि अक्षर पटेल को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की जोड़ी एक्शन में दिख सकती है. 

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget