एक्सप्लोरर

IND vs AUS: टेस्ट करियर में पहली बार स्टंप आउट हुए विराट कोहली, ऐसा रहा है सचिन-द्रविड़ का रिकॉर्ड

Virat Kohli: विराट कोहली दिल्ली टेस्ट में स्टंपिंग आउट हुए. उन्होंने टेस्ट करियर में पहली बार इस तरह अपना विकेट गंवाया. टॉड मर्फी की गेंद पर एलेक्स कैरी ने विराट की स्टंपिंग की.

Virat Kohli first Time Stumped Out In Test: विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में स्टंपिंग आउट हुए. यह उनके टेस्ट करियर में पहला मौका है जब वह स्टंप आउट हुए. टॉड मर्फी के गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने उनकी स्टंपिंग की. वह भारत की दूसरी पारी में सिर्फ 20 रन बना पाए. जबकि उन्होंने पहली इनिंग्स में 44 रन की पारी खेली थी. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों की बात की जाए तो वह भारत के सिर्फ तीसरे बैटर हैं जो टेस्ट में स्टंपिंग आउट हुए हैं. आइए आपको बताते हैं कि भारत को वे कौन से दिग्गज खिलाड़ी रहे जो अपने टेस्ट करियर में स्टंपिंग के जरिए आउट हुए. 

सचिन बनाम एश्ले जाइल्स

करीब 22 साल पहले सचिन तेंदुलकर एश्ले जाइल्स की गेंद पर स्टंपिंग आउट हुए थे. सचिन ने 200 टेस्ट मैच खेले हैं. वह देश और दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया. लेकिन जहां तक स्टंपिंग आउट होने की बात है तो वह टेस्ट में सिर्फ एक बार स्टंप आउट हुए. साल 2001 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में उन्हें एश्ले जाइल्स ने अपनी बॉलिंग पर स्टंप आउट कराया था. 

राहुल द्रविड़ बनाम एश्ले जाइल्स

'द वॉल' के नाम से मशहुर भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ भी अपने टेस्ट करियर में सिर्फ एक बार स्टंप आउट हुए. 21 साल पहले साल 2002 में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा था. इस दौरान इंग्लिश बॉलर एश्ले जाइल्स उन्हें स्टंप आउट कराने में सफल रहे. राहुल द्रविड़ ने करीब 16 साल तक टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने भारत के लिए 164 टेस्ट मैच खेले थे. द्रविड़ भी अपने टेस्ट करियर में सिर्फ एक बार स्टंप आउट हुए.

भारत ने जीता दिल्ली टेस्ट

भारत ने दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की. जीत के लिए कंगारू टीम द्वारा दिए गए 115 रन का लक्ष्य टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है. अगर भारतीय टीम अब अंत के दोनों टेस्ट मैच सिर्फ ड्रॉ करा लेती है तो भी वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी. 

यह भी पढ़ें:

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में चमक रहे विदेशी खिलाड़ी, जानें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
दलीप ट्रॉफी में इन 2 टीमों को क्यों मिला डायरेक्टर सेमीफाइनल का टिकट? जानिए फॉर्मेट
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget