एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस को इस तरह दी गई श्रृद्धांजलि

इस मौके पर जोंस की पत्नी, बेटियां और ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एलेन बॉर्डर भी मौजूद थे. जोंस के परिवार और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बॉर्डर ने दूसरे टेस्ट के दौरान चाय ब्रेक पर विदाई में भी भाग लिया.

Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस को उनके घरेलू मैदान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर श्रृद्धांजलि दी. इस मौके पर जोंस की पत्नी, बेटियां और ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एलेन बॉर्डर भी मौजूद थे. जोंस के परिवार और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान बॉर्डर ने दूसरे टेस्ट के दौरान चाय ब्रेक पर विदाई में भी भाग लिया.

बॉर्डर, जोंस की पत्नी जेन और बेटियां आगस्टा और फोबे ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की बाउंड्री से लंबा वॉक किया. उनके हाथ में जोंस की बैगी ग्रीन कैप, सनग्लास और कूकाबूरा बल्ला था. उन्होंने मैदान के ‘ग्रेट सदर्न स्टैंड’ छोर पर उनकी इन धरोहरों को रखा.

इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के 12वें खिलाड़ी केएल राहुल (भारत) और जेम्स पैटिंसन (ऑस्ट्रेलिया) ने इन चीजों को बाउंड्री से सटी एक सीट पर रखा. मैदान पर जमा 30,000 दर्शकों ने तालियों के साथ इसका अभिवादन किया.

बता दें कि जोंस का इस साल सितंबर में मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह इंडियन प्रीमियर लीग की कमेंट्री के लिये वहां गए थे. जोंस के आखिरी कुछ घंटों में उनके साथ रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने फॉक्स स्पोटर्स से कहा, "यह उन्हें एकदम सही श्रृद्धांजलि थी. सभी उन्हें बहुत प्यार करते हैं."

पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का रहा दबदबा

बॉक्सिंग डे टेस्ट का पहला दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में सिर्फ 195 रन ही बना सकी. इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं. भारत के लिए शुभमन गिल 28 और चेतेश्वर पुजारा 07 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं. इससे पहले गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने चार और आर अश्विन ने तीन विकेट झटके. वहीं डेब्यू मैन मोहम्मद सिराज को दो सफलता मिलीं.

IND Vs AUS: पहली बार शून्य पर आउट हुए स्टीव स्मिथ तो अश्विन के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड

शुभमन गिल से टक्कर के बावजूद जडेजा ने पकड़ा ऐसा शानदार कैच, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget