एक्सप्लोरर

IND vs AUS Toss: सेमीफाइनल में भारत की पहले बॉलिंग, ऑस्ट्रेलिया का दुबई में नया प्लान; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs AUS Toss: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत को पहले गेंदबाजी करनी होगी. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है.

IND vs AUS Toss Update: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है और टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव किए हैं. वहीं टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है. ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू शॉर्ट को बाहर करके कूपर कॉनोली को मौका दिया है. वहीं स्पेन्सर जॉनसन की जगह तनवीर सांघा को मौका मिला है. यह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पिछले 4 मैचों में तीसरा मौका होगा जब टीम इंडिया टारगेट का पीछा करेगी.

दुबई में पिच का हाल

दुबई में सेमीफाइनल मैच एकदम नई पिच पर खेला जाएगा. पिच बहुत सूखा है, जिस कर बड़े-बड़े क्रैक दिख रहे हैं. अब तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट में दुबई में खेले गए मैचों में कोई टीम 250 रन तक नहीं पहुंची है. बता दें कि यहां पुरानी गेंद से अब तक स्पिन गेंदबाजों ने खूब कहर बरपाया है, वहीं बल्लेबाजी करना पाकिस्तानी पिचों की तुलना में उतना आसान नहीं रहा है.

ऑस्ट्रेलिया ने एक एक्स्ट्रा स्पिनर खिलाया

भारतीय टीम एक बार फिर 4 स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर रही है. इन 4 स्पिन गेंदबाजों के नाम रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव हैं. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया अपनी टीम में बदलाव करके एक एक्स्ट्रा स्पिन गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में लाया है. तेज गेंदबाज स्पेन्सर जॉनसन को बाहर बैठाकर तनवीर सांघा को लाया गया है. वो एडम जैम्पा का साथ देंगे. वहीं पिच का हाल देखते हुए ग्लेन मैक्सवेल, ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन भी गेंदबाजी करते दिख सकते हैं.

भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिश, एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, तनवीर सांघा

यह भी पढ़ें:

IND VS AUS DUBAI: ‘रोहित प्लीज एक टॉस जीत जाओ’, चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल से पहले पूर्व खिलाड़ी ने कप्तान से की अपील

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget