एक्सप्लोरर

IND vs AUS Delhi Test: दिल्ली में बेहद शानदार है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, 36 साल से नहीं हारा कोई भी मैच

IND vs AUS: भारतीय टीम ने अभी तक दिल्ली के मैदान पर कुल 34 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से उसे 13 में जीत हासिल हुई है. वहीं आखिरी बार टीम इंडिया को इस मैदान पर हार साल 1987 में वेस्टइंडीज से मिली थी.

IND vs AUS 2nd Test: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 का आगाज काफी शानदार तरीके से किया. नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने पारी और 132 रनों से अपने नाम किया. अब इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टीम इंडिया का टेस्ट फॉर्मेट में रिकॉर्ड अभी तक एकतरफा ही देखने को मिला है.

दिल्ली में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भी स्पिन गेंदबाजों का दबदबा साफतौर पर देखने को मिल सकता है. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच काली मिट्टी की बनी होने की वजह से यहां पर गेंद को अधिक बाउंस नहीं मिलने की उम्मीद है. ऐसे में कंगारू टीम के लिए भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजों का सामना करना एक बार फिर से काफी बड़ी मुसीबत बन सकता है.

टीम इंडिया का दिल्ली के मैदान में यदि टेस्ट रिकॉर्ड देखा जाए तो यहां पर पिछले 36 सालों से कोई भी विपक्षी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी है. साल 2017 में इस मैदान पर पिछला टेस्ट मैच खेला गया था जो श्रीलंका के खिलाफ था. इस मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से 243 रनों की शानदार पारी देखने को मिली थी. हालांकि बाद में यह टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था.

अभी तक भारतीय टीम ने दिल्ली के मैदान पर कुल 34 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से उसे 13 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है जबकि 6 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. साल 1987 में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में 5 विकेट से हार का सामना आखिरी बार इस मैदान पर करना पड़ा था.

ऑस्ट्रेलिया को दिल्ली में खेले 7 मैचों में से मिली सिर्फ 1 में जीत

ऑस्ट्रेलियाई टीम का दिल्ली के मैदान पर रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने यहां पर अभी तक कुल 7 मुकाबले में खेले हैं जिसमें से सिर्फ 1 में जीत हासिल करने में कामयाब हो सके हैं. साल 1959 के दौरे पर कंगारू टीम ने इस मैदान पर भारतीय टीम को पारी और 127 रनों से मात दी थी. उसके बाद से 3 मैचों में जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा वहीं 3 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. कंगारू टीम ने आखिरी बार इस मैदान पर साल 2013 के दौरे पर टेस्ट मैच खेला था जिसमें उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

 

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: अश्विन और लॉयन के बीच छिड़ी जंग में कौन मारेगा बाजी? दिल्ली टेस्ट पर सभी की निगाहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 4th T20I Live Score: पहले ही ओवर में गिरे 2 विकेट, संजू के बाद ईशान भी आउट; 260 का है लक्ष्य
Live: पहले ही ओवर में गिरे 2 विकेट, संजू के बाद ईशान भी आउट; 260 का है लक्ष्य
फिलिप्स ने ठोका 46 गेंद में शतक, ब्रेसवेल भी गरजे, चौथे टी20 में टीम इंडिया को 260 का लक्ष्य
फिलिप्स ने ठोका 46 गेंद में शतक, चौथे टी20 में टीम इंडिया को 260 का लक्ष्य
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुमराह vs शाहीन, सचिन बनाम इंजमाम, वकार यूनुस ने चुने भारत-पाकिस्तान के बेस्ट खिलाड़ी
बुमराह vs शाहीन, सचिन बनाम इंजमाम, वकार यूनुस ने चुने भारत-पाकिस्तान के बेस्ट खिलाड़ी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget