एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: रिषभ पंत ने दिखाया कमाल का जज्बा, दर्द में होते हुए भी खेली 97 रन की पारी

IND Vs AUS Sydney Test: रिषभ पंत पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे. कोहनी की चोट के बावजूद पंत मैदान पर उतरे और 97 रन की बेहद ही शानदार पारी खेली.

IND Vs AUS Sydney Test: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन का खेल हो रहा है. लेकिन मैच के आखिरी दिन रिषभ पंत ने कमाल का जज्बा दिखाया है. पहली पारी में चोटिल होने वाले रिषभ पंत आखिरी दिन मुश्किल स्थिति में मैदान पर उतरे और 97 रन की कमाल की पारी खेली.

पंत की पारी की बदौलत टीम इंडिया आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को टक्कर दे पाने में कामयाब हुई है. टीम इंडिया ने दिन की शुरुआत 2 विकेट पर 98 रन से की थी. लेकिन दिन के दूसरे ओवर में ही अंजिक्या रहाणे को लिएन ने आउट कर दिया.

इंडिया ने इसके बाद बड़ा खतरा मोल लेते हुए रिषभ पंत को बल्लेबाजी के लिए भेजा. रिषभ पंत की कोहनी पहली पारी में चोटिल हो गई थी और वह दूसरी पारी में विकेटकीपिंग के लिए मैदान पर भी नहीं उतरे थे. जब पंत मैदान पर आए तो उन्हें साफ तौर पर दर्द में देखा जा रहा था.

लेकिन टीम इंडिया के लिए पंत ने अपने दर्द की परवाह नहीं की. पंत ने पुजारा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड 148 रन की पारी खेली. पंत ने 118 गेंद पर खेली गई अपनी 97 रन की पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए.

रिषभ पंत की पारी का ही कमाल है कि टीम इंडिया सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन मैच में बनी हुई है. पंत की चोट पर हालांकि सवालिया निशान कायम है. रिषभ पंत अगले मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

चेतेश्वर पुजारा ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाले 11वें भारतीय बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget