एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: सिडनी में तीन दिन से हो रही है बारिश, पिच से बढ़ सकती है टीम इंडिया की परेशानी

IND Vs AUS: सिडनी में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश पिच का बर्ताव बदलने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं.

IND Vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट खेला जाना है. ऑस्ट्रेलिया के बाकी मैदान के मुकाबले सिडनी की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है. एससीजी की पिच तीसरे टेस्ट मैच में उसी तरह की होगी जिस तरह की न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच पिछले साल हुए मैच की थी. एससीजी के क्यूरेटर एडम लुइस ने यह बात कही है.

क्यूरेटर एडम लुइस ने बताया है कि तीसरे टेस्ट में पिच काफी अच्छी रहने वाली है. लुइस ने कहा, "यह काफी सामान्य रहने वाली है. मुझे लगता है कि इसमें तेजी होगी. हम हमेशा इसमें तेजी से शुरुआत करते हैं. इसके बाद यह पारंपरिक एससीजी विकेट बन जाती है. मेरी चिंता इस सप्ताह का मौसम है. हम पहले दिन सर्वश्रेष्ठ विकेट देने की कोशिश करेंगे. इसके बाद यह हमारे हाथ से निकल जाती है."

पिछले साल नाथन लॉयन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट लिए थे. लुइस ने कहा, "हर साल मौसम अलग होता है. हमने उन्हें सख्त विकेट देने की कोशिश की है जिस पर अच्छी घास होगी. एक बार पहली गेंद फेंकी गई तो फिर उसके बाद यह मेरे हाथ में नहीं रहेगी."

सिडनी में हो रही है लगातार बारिश

सिडनी में हो रही लगातार बारिश की वजह से पिच में बर्ताव में बदलाव भी देखने को मिल सकती है. उन्होंने कहा, "तीन साल पहले, इंग्लैंड ने यहां मैच खेला था. दिन में तापमान 30-40 डिग्री सेल्सियस रहता था. उस समय गर्मी, हवाएं चल रही थीं. इस साल से काफी अलग है. इस समय उमस, बारिश और बादल छाए हुए हैं. तीन दिन पहले ही हमने सूर्य की रौशनी देखी है. हम जो हो सकता है कर रहे हैं."

बता दें कि टीम इंडिया मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-1 से बराबरी करने में कामयाब रही है. अगर पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है तो टीम इंडिया के पास सीरीज में बढ़त बनाने का मौका भी हो सकता है.

IND Vs AUS: तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने किया Playing 11 का एलान, नवदीप सैनी करेंगे डेब्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब
आज देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
सचिन तेंदुलकर और विराट-रोहित, सबको पछाड़ हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर रचा इतिहास
सचिन तेंदुलकर और विराट-रोहित, सबको पछाड़ हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर रचा इतिहास

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget