एक्सप्लोरर

IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव लगातार हो रहे हैं फ्लॉप, आज का मैच हो सकता है वनडे में आखिरी मौका!

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज खेला जाने वाला वनडे सूर्यकुमार यादव के लिए आखिरी हो सकता है. सूर्या वनडे में लगातार फ्लॉप रहे हैं. वह पिछले दो मुकाबलों में डक पर आउट हुए हैं.

Suryakumar Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (22 मार्च) खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. यह मुकाबला टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए अहम है. अगर उन्हें टीम इंडिया में बने रहना है तो सूर्या को तीसरे मुकाबले में कमाल करना होगा. अगर वह अंतिम मु्काबले में भी नाकाम रहे तो यह मुकाबला उनके लिए आखिरी साबित हो सकता है. क्योंकि टीम इंडिया में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं. 

वनडे में फ्लॉप रहे सूर्या

टी20 इंटरनेशनल मं धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव वनडे में फ्लॉप रहे हैं. पिछले 10 वनडे मैचों में से 7 में वह दहाई के अंक तक नहीं पहुंचे हैं. करीब 2 साल पहले वनडे में डेब्यू करने वाले सुर्यकुमार बीते एक साल से वनडे में अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. एकदिवसीय में लगातार नाकाम रहने के बाद टीम इंडिया में उनकी जगह पर खतरा मंडराने लगा है. हालांकि टीम मैनेजमेंट अभी उनका सपोर्ट कर रहा है. लेकिन सूर्यकुमार भी जानते हैं कि दमदार प्रदर्शन के दम पर ही टीम में टिका जा सकता है. 

तो क्या सूर्या का होगा आखिरी वनडे!

अगर सूर्यकुमार यादव तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ नहीं कर पाए तो यह उनका आखिरी वनडे साबित हो सकता है. क्योंकि 50 ओवर के विश्व कप को देखते हुए टीम मैंनेजमेंट ज्यादा खतरा नहीं उठा सकता है. इसी साल अक्टूबर-नवंबर के दरमियान वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा. शायद अब इतना समय नहीं है कि एक खिलाड़ी पर वक्त जाया किया जाए. ऐसे में सूर्या को तीसरे मैच में कमाल करना ही होगा. वैसे भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत अगस्त में एकदिवसीय मैच खेलेगा. यह सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी. उसके बाद एशिया कप होगा जिसमें भारत भाग लेगा या नहीं अभी इस कोई फैसला नहीं हुआ है. फिर संभवत: अक्टूबर में टीम इंडिया विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म-अप वनडे सीरीज खेलेगी. 

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे में टॉस बनेगा बॉस, चेन्नई में पहले बैटिंग करने वाली टीमों का ऐसा है रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget