एक्सप्लोरर

मोहम्मद सिराज पिता को याद कर हो गए थे भावुक, बताया क्या थी उनकी इच्छा

मोहम्मद सिराज को तीसरे टेस्ट की शुरुआत में रोते हुए देखा गया था. मोहम्मद सिराज ने बताया कि वह अपने पिता को याद करते हुए भावुक हो गए थे. सिराज के पिता का हाल ही में निधन हुआ.

IND Vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में चार टेस्ट मैचों की बार्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है. तीसरे मैच के पहले दिन मैच की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भावुक हो गए थे. सिराज ने कहा है कि उनके दिवंगत पिता की याद ने उनकी आंखों में आंसू ला दिए थे.

सिराज का रोते हुए वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सिराज के पिता का भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया पहुंचने के तकरीबन एक सप्ताह बाद 20 नवंबर को निधन हो गया था. उन्हें वापस जाने का विकल्प दिया गया था, लेकिन उन्होंने टीम के साथ ही रहने का फैसला किया.

सिराज टेस्ट टीम का हिस्सा थे. उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट पदार्पण किया और टीम को जीत में अहम रोल निभाया. इसी प्रदर्शन के दम पर वह तीसरे टेस्ट मैच में शामिल किए गए हैं.

पिता की इच्छा को पूरा किया

सिराज ने कहा, "राष्ट्रगान के समय, मुझे अपने पिता की याद आ गई. इसलिए मैं थोड़ा भावुक हो गया था. पिताजी हमेशा चाहते थे कि मैं टेस्ट क्रिकेट खेलूं. अगर वह जिंदा होते तो मुझे खेलता हुआ देखते."

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर और पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने सिराज की तारीफ की है. जाफर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, "अगर मैदान पर दर्शक हो या कम दर्शक हो, फिर भी भारत के लिए खेलने से बड़ी प्ररेणा कुछ नहीं हो सकती. एक महान खिलाड़ी ने कहा था कि, आप दर्शकों के लिए नहीं बल्कि देश के लिए खेलते हो."

कैफ ने लिखा, "मैं चाहता हूं कि कुछ लोग इस फोटो को याद रखें. यह मोहम्मद सिराज हैं और उनके लिए राष्ट्रगान का यह मतलब है."

पिता के निधन के बाद सिराज अभी तक अपने परिवार से नहीं मिले हैं. वह 19 जनवरी को आखिरी टेस्ट खेलने के बाद इंडिया वापस लौटेंगे. के बाद घर लौटेंगे.

India vs Australia, Sydney Test: टीम इंडिया के नाम रहा पहला सेशन, शतक से चूके लाबुशेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget