एक्सप्लोरर

स्टीव स्मिथ के खिलाफ कामयाब नहीं होगी भारतीय गेंदबाजों की यह रणनीति, कोच ने किया दावा

स्टीव स्मिथ को न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ शॉर्ट पिच बॉलिंग पर संघर्ष करते हुए पाया गया था.स्मिथ को रोकने के लिए भारतीय गेंदबाज भी इसी तरह की रणनीति पर काम कर रहे हैं.

इंडियन क्रिकेट टीम करीब दो महीने लंबे ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर 27 नवंबर को अपना पहला मैच खेलने की तैयारी कर रही है. ऑस्ट्रेलिया टीम को मात देने के लिए टीम इंडिया के सामने स्टीव स्मिथ सबसे बड़ी चुनौती हैं. टीम इंडिया की कोशिश शॉर्ट पिच गेंदों के सहारे स्मिथ को नाकाम करने की है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने साफ किया है कि भारतीय गेंदबाज अपने इरादे में कामयाब नहीं होंगे.

पिछले होम सीजन में खेले गए पांच टेस्ट मैचों में स्टीव स्मिथ एक भी शतक लगाने में कामयाब नहीं हुए थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में स्मिथ को शॉर्ट पिच गेंदों पर परेशान होते हुए देखा गया. लेकिन मैक्डोनाल्ड का मानना है कि स्मिथ को इन गेंदों से डर नहीं लगता है.

मैक्डोनाल्ड ने कहा, "मैं नहीं समझता कि यह कमजोरी है. आपको क्या लगता है? भारतीय गेंदबाज स्मिथ को शॉर्ट-पिच गेंदों पर फंसाने की तैयारी में हैं लेकिन हो सकता है कि उनका यह प्लान फेल कर जाए क्योंकि स्मिथ ऐसी गेंदों से घबराते नहीं हैं. भारतीय गेंदबाजों ने पहले भी ऐसा किया है और स्मिथ ने अच्छा प्रदर्शन किया है. मैं तो यही सलाह दूंगा कि यह प्लान निश्चित तौर पर काम नहीं करने वाला है."

कई मौकों पर खुद को साबित कर चुके हैं स्मिथ

पिछले साल एशेज सीरीज में भी आर्चर ने स्मिथ के सामने जमकर शॉर्ट पिच गेंदबाजी की थी. लेकिन उस सीरीज में स्मिथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर उभरे.

मैक्डोनाल्ड ने बताया कि स्मिथ न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब सीरीज से बाहर निकल चुके हैं. इस साल की शुरुआत में इंडिया के दौरे पर स्मिथ ने वनडे सीरीज में 98 और 131 रन की पारी खेली थी. इस वजह से भी मैक्डोनाल्ड को लगता है कि स्मिथ के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों की शॉर्ट बॉल फेंकने की रणनीति कामयाब नहीं होगी.

लिमिटिड ओवर्स सीरीज के बाद दिसम्बर-जनवरी में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. स्मिथ तीनों फार्मेट में आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं.

IND Vs AUS: विराट का मुरीद हुआ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, इस मामले में कोहली को बताया दूसरों जैसा

IPL के 13वें सीजन से BCCI ने कमाए हजारों करोड़ रुपये, MI Vs CSK के मुकाबले में हुआ कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget