एक्सप्लोरर

IND vs AUS: सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी ने नहीं रखा रमजान का रोजा तो भड़के फैंस, हाशिम अमला का उदाहरण देकर लताड़ा

IND vs AUS Semi Final 2025: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी की जूत पीते एक फोटो वायरल हो रहा है. इसके बाद फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

India vs Australia, Mohammed Shami: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 265 रनों का लक्ष्य दिया. भारत के लिए इस पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी का एक फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. 1 मार्च से देश में रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है. मुसलमान लोग इस दौरान रोजा रखते हैं. रोजे के दौरान कुछ भी खाने पीने की मनाही होती है. ऐसे में शमी को एनर्जी ड्रिंक पीता देख कुछ लोग भड़क उठे, उन्होंने सोशल मीडिया पर नेगेटिव कमेंट किए.

आपको बता दें कि रमजान महीने के दौरान सहरी के साथ रोजा शुरू होता है और इफ्तार के साथ खत्म. इस बीच रोजा के दौरान किसी भी तरह के खाने और पानी वगैरह पीने की पूरी तरह से मनाही रहती है. मोहम्मद शमी अभी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की गेंदबाजी का नेतृत्व कर रहे हैं. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान उन्हें फील्डिंग के समय जूस पीते हुए देखा गया. इसका मतलब शमी ने रोजा नहीं रखा है. इस पर कई यूजर्स उनकी प्रशंसा भी कर रहे हैं कि उन्होंने देश को पहले आगे रखा, लेकिन कुछ लोग उनके लिए नेगेटिव पोस्ट भी कर रहे हैं. 

एक यूजर ने हाशिम आमला का उदाहरण देते हुए पोस्ट किया, "आपको हाशिम अमला की शानदार पारी से सीख लेनी चाइए, जहां उन्होंने रमजान के दौरान रोजा रखते हुए अविश्वसनीय पारी खेली थी. मोहम्मद शमी की क्रिकेट की दुनिया में, अमला की दृढ़ता, अनुशासन और विश्वास का अनुकरण करने की ख्वाहिश रखें."

एक अन्य यूजर ने लिखा, "अगर आप रमजान में रोजा नहीं रख रहे हो तो किस बात के मुस्लिम हो. आपको रमजान की इज्जत करनी चाहिए"

मोहम्मद शमी ने चटकाए 3 विकेट 

भारत के लिए सेमीफाइनल मैच में मोहममद शमी ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए, इसमें स्टीव स्मिथ का महत्वपूर्ण विकेट शामिल है. उनके आलावा रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 265 का लक्ष्य दिया है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget