एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के साथ दोबारा जुड़कर बेहद खुश हैं रवि शास्त्री, शेयर की ये तस्वीरें

टीम इंडिया ने पिछले 8 महीने से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. इसलिए पिछले 8 महीने से टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री भी खिलाड़ियों से दूर थे.

टीम इंडिया 8 महीने के लंबे अंतराल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है. 27 नवंबर से इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद यह टीम इंडिया की पहली इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज होगी. टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री काम पर लौटने से बेहद खुश हैं.

करीब दो महीने लंबे ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया को तीन वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. लिमिटिड ओवर सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी.

टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री टीम के साथ दोबारा जुड़ने के बाद खिलाड़ियों को जमकर प्रैक्टिस करवा रहे हैं. शास्त्री ने बुधवार को हार्दिक पांड्या, शिखर धवन, शार्दूल ठाकुर के साथ एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "काम पर लौट कर काफी खुश हूं."

सिडनी में क्वारंटीन है टीम इंडिया

भारतीय टीम 12 नवंबर को सिडनी पहुंच गई थी और वह इस समय क्वारंटीन में है. टीम ने 14 नवंबर से अभ्यास करना शुरू कर दिया है. टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में हालांकि मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है.

टेस्ट सीरीज पर सबसे ज्यादा फोकस इसलिए भी रहेगा क्योंकि भारतीय कप्तान विराट कोहली 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट जाएंगे.

टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा के खेलने को लेकर अभी तक सवाल कायम है. चोट की वजह से रोहित शर्मा को लिमिटिड ओवर्स सीरीज से आराम दिया गया है. रोहित शर्मा का टेस्ट टीम में चयन हुआ है लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा.

इंडिया के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर हुआ

विराट कोहली ने क्वारंटीन पीरियड में देखी वेब सीरीज, Netflix ने कहा- हमारा सपना पूरा हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget