एक्सप्लोरर

KL Rahul: खत्म हुआ था कोहली के शतक का सूखा, ईशान ने जड़ी डबल सेंचुरी; केएल राहुल की कप्तानी की बड़ी उपलब्धियां

IND vs AUS ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज़ के शुरुआती दो मैचों में केएल राहुल भारत की कप्तानी करेंगे. राहुल सभी फॉर्मेट में 11 मैचों में भारत की कमान संभाल चुके हैं.

Records And Achievements In KL Rahul's Captaincy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ की शुरुआत 22 सितंबर, शुक्रवार से होगी. शुरुआती दो मुकाबलों में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल भारत की कमान संभालेंगे. राहुल अब तक टीम के खिलाड़ियों के लिए काफी लकी कप्तान साबित हुए हैं. उनकी कप्तानी में कुछ खिलाड़ियों ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसमें कोहली के शतकों के सूखे से लेकर काफी कुछ शामिल है. नीचें देखिए पूरी लिस्ट.

1- विराट कोहली के शतकों का सूखा खत्म हुआ

विराट कोहली ने एशिया कप 2022 में केएल राहुल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के ज़रिए करीब तीन साल बाद पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया था. नवंबर 2019 के बाद से कोहली ने वो शतक जड़ा था. ये कोहली के टी20 अंतर्राष्ट्रीय का पहला शतक था. 

2- शुभमन गिल का पहला वनडे शतक

शुभमन गिल ने वनडे करियर का पहला शतक केएल राहुल की कप्तानी में ही लगाया था. गिल ने 97 गेंदों में 130 रन बनाए थे. 

3- ईशान किशन का दोहरा शतक

ईशान किशन ने वनडे में पहला दोहरा शतक केएल राहुल की कप्तानी में ही लगाया था. ईशान ने 131 गेंदों में 210 रन बनाए थे. 

4- विराट कोहली का वनडे शतक का सूखा खत्म

कोहली ने दिसंबर, 2022 में लंबे वक़्त बाद वनडे में शतक लगाया था. इससे पहले उनके बल्ले से अगस्त, 2019 में शतक निकला था. 

5- गिल का पहला टेस्ट शतक

स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने पहला टेस्ट शतक भी केएल राहुल की कप्तानी में जड़ा था. गिल ने 152 गेंदों में 110 रन बनाए थे. 

6- पुजारा के शतकों का सूखा खत्म हुआ था

भारतीय टेस्ट टीम के स्टार बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने जनवरी, 2019 के बाद से केएल राहुल की कप्तानी में दिसंबर, 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट शतक लगाया था. 

7- शार्दुल ठाकुर का बेस्ट टेस्ट फिगर 

तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर अब तक अपने टेस्ट करियर का बेस्ट फिगर राहुल की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हासिल किया है. शार्दुल ने 61 रन देकर 7 विकेट लिए थे. ये किसी भी भारतीय गेंदबाज़ द्वारा अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में बेस्ट बॉलिंग फिगर है. 

8- भुवनेश्वर कुमार बेस्ट टी20 आई फिगर 

तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने अब तक अपने करियर का बेस्ट टी20 इंटरनेशनल फिगर केएल राहुल की कप्तानी में हासिल किया था. भुवी ने महज़ 4 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. 

9- कुलदीप यादव बेस्ट टेस्ट फिगर 

स्पिनर कुलदीप यादव ने अब तक अपने टेस्ट करियर का बेस्ट केएल राहुल की कप्तानी में ही हासिल किया है. कुलदीप ने 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. 

 

ये भी पढ़ें...

Ganesh Chaturthi: विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा संग सेलिब्रेट की गणेश चतुर्थी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget