एक्सप्लोरर

IND vs AUS: इंदौर टेस्ट की पिच को लेकर ICC ने सुनाया बड़ा फैसला, जानिए 3 डीमैरिट अंक मिलने का क्या है मतलब

India vs Australia: इंदौर टेस्ट मैच खत्म होने के बाद आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने यहां की पिच को बेहद खराब रेटिंग दी, जिसके बाद इस वेन्यू को 3 डीमैरिट अंक भी दिए गए हैं.

India vs Australia, Indore Test: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के तीसरे मुकाबले की पिच को आईसीसी ने बेहद खराब बताते हुए 3 डीमैरिट अंक देने का फैसला किया है. यह मुकाबला भी पहले 2 टेस्ट मैच की तरह तीसरे दिन ही खत्म हो गया, लेकिन पिच से जिस तरह की मदद स्पिन गेंदबाजों को पहले दिन से मिलते हुए दिखी वैसा शुरुआती 2 टेस्ट मैचों में देखने को नहीं मिला था.

तीसरे टेस्ट मैच की पिच को लेकर कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने जमकर इसकी आलोचना की है. वहीं मैच खत्म होने के बाद आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने पिच को लेकर भेजी अपनी रिपोर्ट में इस बात का साफतौर पर जिक्र किया कि पहले दिन से जिस तरह का असामान्य उछाल देखने को मिला उससे यह पिच बिल्कुल भी खेलने लायक नहीं थी.

क्रिस ब्रॉड ने इस पिच को खराब रेटिंग दी और इसी रिपोर्ट के आधार पर 3 डीमैरिट अंक देने का फैसला किया गया है. इसका सीधा मतलब है कि यदि अगले 5 सालों में किसी स्टेडियम को 5 डीमैरिट अंक मिल जाते हैं तो उसपर अगले 1 साल के लिए मैचों के आयोजन का प्रतिबंध लग जाता है.

मैच रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में कही यह बात

इस टेस्ट मैच के समाप्त होने के बाद क्रिस ब्रॉड ने अपनी पिच को लेकर भेजी अपनी रिपोर्ट में लिखा कि यह पिच काफी ज्यादा सूखी हुई थी और इसपर गेंद और बल्ले के बीच में किसी तरह का कोई संतुलन ही नहीं दिखाई दे रहा था. मैच की 5वीं गेंद से पिच उखड़नी शुरू हो गई थी और शुरू से ही पिच पर असामान्य उछाल देखने को मिल रहा था.

यह रिपोर्ट क्रिस ब्रॉड ने एक आईसीसी को भेजने के साथ बीसीसीआई को भी भेजी है. जिसपर पिच को लेकर की गई कार्रवाई पर भारतीय बोर्ड के पास अगले 14 दिनों में अपील करने का विकल्प मौजूद है. वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से जब इस पिच को लेकर मैच के बाद सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसमें पिच का किसी तरह का कोई दोष नहीं बल्कि बल्लेबाजों को ऐसे हालात में खेलने का तरीका खोजना होगा.

यह भी पढ़े...

WPL 2023: ऐसी हो सकती है गुजरात और मुंबई की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget