एक्सप्लोरर

रहाणे की कप्तानी के मुरीद हुए बड़े-बड़े दिग्गज, पूर्व कप्तान ने भी जाहिर की अपनी खुशी

मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के बाद से ही हर कोई रहाणे की कप्तानी का फैन हो गया है. विराट कोहली की अनुपस्थिति में रहाणे ने टीम इंडिया की कमान संभालकर सीरीज में शानदार वापसी करवाई है.

IND Vs AUS: अंजिक्या रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 8 विकेट से मात दी है. इस जीत के साथ ही विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रहाणे ने पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को अपना मुरीद बना लिया है. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रहाणे की जमकर तारीफ की है. गावस्कर ने ऑस्ट्रेलियाई के दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा रहाणे की कप्तानी को सराहने पर अपनी खुशी का इजहार किया है.

रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी करने में कामयाब रही है. गावस्कर ने कहा कि ''जिस तरह से रहाणे टीम का नेतृत्व कर रहे थे उसके लिये उनकी जो प्रशंसा हो रही थी उसको समझने के लिये आपको आस्ट्रेलियाई कमेंट्री बॉक्स के आसपास होना चाहिए और इनमें कुछ आस्ट्रेलियाई दिग्गज भी शामिल थे जो कमेंट्री बॉक्स में थे.''

पोंटिंग से लेकर वार्न तक ने रहाणे की कप्तानी को सराहा है. पूर्व कप्तान ने कहा, ''इसलिए यह देखकर खुशी हुई कि वे लोग उनकी नेतृत्वक्षमता के लिये तारीफ कर रहे हैं. इनमें रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट, माइक हसी, शेन वार्न जैसे दिग्गज शामिल थे जो रहाणे की कप्तानी की प्रशंसा कर रहे थे.''

कोहली में जताया विश्वास

गावस्कर हालांकि विराट कोहली को ही टेस्ट टीम का रेगुलर कप्तान बनाए रखे जाने के हक में हैं. उन्होंने कहा, ''रहाणे कार्यवाहक कप्तान हैं. एक कार्यवाहक कप्तान या एक कार्यवाहक बल्लेबाज या नई गेंद का गेंदबाज या ऑफ स्पिनर आप तब अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं और जब मुख्य खिलाड़ी की वापसी होती है तो आपको उसके लिये जगह खाली करनी होती है.''

गावस्कर से पूछा गया कि क्या अब आस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव होगा, उन्होंने कहा, ''निश्चित तौर पर. वे इस तरह की स्थिति के आदी नहीं हैं. जब भी वे पहला टेस्ट जीत लेते हैं तब श्रृंखला जीत जाते हैं. कुछ पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर 4-0 की बात कर रहे थे. अब आप जान गये हैं कि यह कैसी टीम है. यह ऐसी टीम नहीं है जो आपको खुद पर हावी होने का मौका देती है.''

IND Vs AUS: टिम पेन अपने खिलाड़ियों पर जमकर बरसे, लेकिन टीम में इसलिए नहीं होगा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget