एक्सप्लोरर

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट से पहले डेविड वॉर्नर का बड़ा बयान, कहा- 100 प्रतिशत फिट नहीं रहा, तब भी खेलूंगा

भारत के खिलाफ सात जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले डेविड वॉर्नर ने कहा कि अगर वह 100 प्रतिशत फिट नहीं भी रहते हैं तो भी खेलेंगे.

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने कहा कि सिडनी में भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए वह जो संभव होगा करेंगे और अगर 100 प्रतिशत फिट नहीं भी रहते हैं तो भी खेलेंगे. वॉर्नर ने कहा कि अगर वह कैच लेते समय स्ट्रेच कर पाने और विकेट के बीच दौड़ने में सहज रहते हैं तो वह जरूर खेलेंगे.

भारत के खिलाफ सात जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वॉर्नर ने कहा, "क्या मैं 100 फीसदी फिट हो जाऊंगा? इसमें काफी संदेह है, लेकिन मैं पूरी कोशिश करूंगा कि अगर मैं पूरी तरह से फिट नहीं हुआ तो भी मैं मैदान पर जाकर खेलूंगा. मैं चाहूंगा कि चयनकर्ता मुझे खेलने के लिए हरी झंडी दें."

वॉर्नर ने कहा कि शनिवार और रविवार को होने वाले अभ्यास सत्र में उनको पता चल जाएगा कि वह कितने फिट हैं. उन्होंने कहा, "हमें दो दिन ट्रेनिंग करनी है. मैं आपको और ज्यादा संकेत नहीं दे सकता कि मेरी फिटनेस कैसी है. मैंने बीते कुछ दिन से रनिंग नहीं की है, लेकिन आज और कल में मुझे पता चल जाएगा कि मैं कहां हूं."

वॉर्नर ने कहा कि वह वह अपने शॉट्स तो खेल पा रहे हैं लेकिन विकेटों की बीच दौड़ने में और कैच लेने में दाईं-बाईं तरफ जाने में परेशानी है. उन्होंने कहा, "नेट्स में बल्लेबाजी करने से मुझे मदद मिली. क्योंकि मैं अपने एरिया में गेंद के आने का इंतजार कर रहा था. मुझे अपने हाथ फेंकने नहीं पड़ रहे हैं, इसी कारण मैं अच्छे से खेल पा रहा हूं."

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ ने आगे कहा, "मेरे लिए यह विकेटों के बीच तेजी से दौड़ने की बात है. यही मायने रखती है. यह मायने नहीं रखता कि मैं कौनसे शॉट्स खेल पा रहा हूं और कौनसे नहीं. यह खेल कर तुरंत भागने की बात है और दूसरे छोर पर खड़े खिलाड़ी की मदद करने की. मैं इन चीजों पर काम कर रहा हूं. इस चीज में मैं 100 प्रतिशत फिट रहना चाहता हूं. मैं नेट्स में इस पर काम कर रहा हूं. यह मेरे लिए और टीम के लिए काफी अच्छा रहेगा."

वॉर्नर ने आगे कहा, "मैं जानता हूं कि मैं शॉट्स लगा सकता हूं. बात यह है कि मैं बाएं और दाएं तरफ कैच पकड़ पाता हूं या नहीं. मैं पहली स्लिप पर या लेग स्लिप पर फील्डिंग करूंगा तो वहां पर खड़ा होने के लिए मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि मैं फुर्तिला रहूं. मैं कैच छोड़ना नहीं चाहता."

यह भी पढ़ें- 

Sourav Ganguly Hospitalised: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबियत बिगड़ी, कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में हुए एडमिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget