एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत दौरे पर होगी ऑस्ट्रेलिया की अग्नि परीक्षा, कंगारू टीम ने पिछली चार टेस्ट सीरीज में जीता सिर्फ एक मैच

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. कंगारू टीम अगले महीने भारत दौरे पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आएगी.

India vs Australia Test Series: ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए 18 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया. स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क को भारत के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया था. वह नागपुर टेस्ट से बाहर रहेंगे. हालांकि धाकड़ ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की फिटनेस भी चिंता का विषय है लेकिन वह ऑस्ट्रेलियाई दल का हिस्सा हैं. ग्रीन भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में चोटिल हो गए थे. भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टेस्ट टीम में चार स्पिन गेंदबाजों को जगह दी. कंगारू टीम में कुछ युवा और अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया टीम का इस बार भारतीय सरजमीं पर बेहतर प्रदर्शन करने का इरादा है. भारत दौरे पर बीती चार टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के हाथ निराशा लगी है. इस बार भी इंडिया टूर पर टेस्ट सीरीज के दौरान कंगारुओं की अग्नि परीक्षा होगी.

14 साल में जीता सिर्फ एक टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया के पिछले चार भारत दौरों पर नजर डाली जाए तो उसका प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा. बीते 14 सालों में ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर 14 टेस्ट मैच खेले. जिनमें कंगारू टीम सिर्फ एक मैच जीत पाई. साल 2016-17 में इंडिया टूर पर उसे पुणे टेस्ट में जीत मिली थी. तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 333 रन से हराया था. 2008-9 से लेकर 2016-17 के बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय सरजमीं पर अब तक लगातार चार टेस्ट सीरीज हार चुकी है. टीम इंडिया के इस दमदार रिकॉर्ड से पता चलता है कि इस बार भी कंगारू टीम की राह भारत दौरे पर आसान नहीं होगी. भारतीय गेंदबाज और बल्लेबाज मेहमानों की कड़ी परीक्षा लेंगे. 

ऑस्ट्रेलिया पांच टेस्ट सीरीज से अजेय 

ऑस्ट्रेलिया के हालिया प्रदर्शन को अगर देखा जाए तो टेस्ट क्रिकेट में उसकी परफॉर्मेंस काबिलेतारीफ रही है. यह वजह है कि कंगारू टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के कगार पर खड़ी है. एक तरह से उसका टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाना तय है. ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम पिछली पांच सीरीज से अजेय रही है. इस दौरान उसने इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में हराया. जबकि श्रीलंका के दौरे पर सीरीज ड्रॉ रही थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक 10 टेस्ट जीत चुकी है. कंगारू टीम साल 2021 में आखिरी बार भारत से टेस्ट सीरीज हारी थी. तब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही मांद में 2-1 से रौंदा था. 

यह भी पढ़ें:

Bruce Murray Died: न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रूस मरे का निधन, जानिए कीवी वुमेन टीम की अमेलिया केर-जेस केर से उनका कनेक्शन?

IND vs AUS: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, नागपुर टेस्ट से बाहर रहेंगे मिचेल स्टार्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
Vaibhav Suryavanshi: लगातार तीसरी बार फ्लॉप, आउट होते वैभव ने ये क्या किया; VIDEO वायरल
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
सुनील गावस्कर ने ऐसा क्या कहा जो अंपायर ने बीच मैदान पर उठा ली कैंची, फिर जो हुआ वह क्रिकेट में कभी नहीं देखा होगा
IND VS ENG: भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज
भारत की बादशाहत पर बड़ा खतरा, अब सिर्फ एक हार से छिन सकता है नंबर 1 का ताज

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget