एक्सप्लोरर

IND vs AUS: टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, ट्रेविस हेड पर मेलबर्न में कहर बनकर टूटते हैं बुमराह; इतनी बार किया आउट

IND vs AUS 4th Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया अभी एक-एक से बराबरी पर हैं. सीरीज में अभी तक जसप्रीत बुमराह और ट्रेविस हेड का दबदबा रहा है.

IND vs AUS Boxing Day Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया अब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भिड़ने को तैयार हैं. 26 दिसंबर से शुरू हो रहा सीरीज का चौथा टेस्ट कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में खासतौर पर ट्रेविस हेड, टीम इंडिया के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं. हेड, जो इस सीरीज की 5 पारियों में 409 रन बना चुके हैं. मगर जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की बात आती है तो टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उनपर कई बार भारी पड़े हैं.

ट्रेविस हेड ने अब तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनकी चार पारियों में मात्र 27.25 के औसत से 109 रन बनाए हैं. फॉर्म में चल रहे हेड का MCG मैदान में खराब रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर के समान है. चार पारियों में 2 बार हेड को बुमराह ने आउट करने में सफलता पाई है. वैसे भी हेड का मेलबर्न में रिकॉर्ड कुछ खास अच्छा नहीं है क्योंकि वो इस मैदान पर अब तक 10 पारियों में 34.6 के औसत से 346 रन बना पाए हैं. ऐसे में बुमराह का जबरदस्त फॉर्म में होना उन्हे आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी हेड का विकेट चटकाने में मदद कर सकता है.

टॉप बल्लेबाज और टॉप गेंदबाज की टक्कर

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में अब तक ट्रेविस हेड सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 5 पारियों में 81.80 के लाजवाब औसत से 409 रन बनाए हैं. इन 5 पारियों में उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक भी लगाया है. दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 3 मैचों में 10.90 के अविश्वसनीय गेंदबाजी औसत से 21 विकेट चटका डाले हैं. इस सूची में उनके बाद मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस हैं, उन दोनों ने अब तक सीरीज में 14 विकेट लिए हैं. यानी बुमराह और हेड की टक्कर मेलबर्न टेस्ट में रोमांच भर रही होगी.

यह भी पढ़ें:

Vinod Kambli Health: विनोद कांबली की तबियत एक बार फिर हुई खराब, हॉस्पिटल में हुए भर्ती

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget