एक्सप्लोरर

IND vs AUS 4th Test Day 1: ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा पहला दिन, 4 बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक; Sam Konstas ने लूटी महफिल

IND vs AUS 4th Test: मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्टेलिया ने पहले दिन कमाल कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा सैम कोंस्टस की हो रही है.

IND vs AUS 4th Test Day 1 Highlites: मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट का पहला दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. पांच मैचों की सीरीज का यह चौथा टेस्ट मैच है. इस मुकाबले में 19 साल के सैम कोंस्टस ने डेब्यू किया और अपने दमदार खेल से महफिल लूट ली. खैर, पहले दिन चार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े. स्टम्प्स के समय स्टीव स्मिथ 68 और पैट कमिंस 08 रनों पर नाबाद लौटे. 

मेलबर्न में भारत ने दो स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला किया, लेकिन कप्तान रोहित का यह निर्णय अब तक सही साबित नहीं हुआ है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 311 रन बना लिए हैं. सैम कोंस्टस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने पहले दिन अर्धशतक जड़े. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटके. 

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को ख्वाजा और कोंस्टस ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े. कोंस्टस 65 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए. उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले. खास बात यह रही कि इस युवा बल्लेबाज ने जसप्रीत बुमराह पर रैंप शॉट खेले और कई बाउंड्री मारी. इस वजह से उनकी खूब तारीफ हो रही है. कोंस्टस को रवींद्र जडेजा ने आउट किया. 

दूसरे विकेट के लिए भी अर्धशतकीय साझेदारी हुई. ख्वाजा के रूप में दूसरा विकेट गिरा. वह 121 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए. उनके बल्ले से 6 चौके निकले. ख्वाजा को बुमराह ने पवेलियन भेजा. फिर स्मिथ और लाबुशेन जम गए. दोनों ने 83 रनों की साझेदारी की. 

लाबुशेन 145 गेंद में सात चौकों की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें सुंदर ने पवेलियन भेजा. फिर ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श सस्ते में आउट हो गए. हेड शून्य पर और मार्श 04 रन पर पवेलियन लौटे. दो विकेट पर 237 रन से स्कोर 246 रन पर 5 विकेट हो गया. 

इसके बाद एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ ने अर्धशतकीय साझेदारी की. हालांकि, कैरी 41 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें आकाशदीप ने पवेलियन भेजा. 299 रनों पर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा. इसके बाद कमिंस और स्मिथ ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया. भारत के लिए बुमराह ने 3 विकेट झटके. इसके अलावा रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और आकाशदीप को एक-एक विकेट मिला. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget