एक्सप्लोरर

IND vs AUS 4th T20I: चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 5 तो भारत ने 4 खिलाड़ी बदले, मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर किया है गेंदबाजी का फैसला

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रायपुर में खेल जा रहा है. यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है.

IND vs AUS Playing 11: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबला शुरू हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. यहां ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में पांच बदलाव हुए हैं. टीम इंडिया ने भी अपनी प्लेइंग-11 में चार बदलाव किए हैं.

टॉस जीतने के बाद मैथ्यू वेड ने कहा, 'हम फिर से गेंदबाजी करेंगे. हमारी टीम में 5 बदलाव हैं. स्टोयनिस, रिचर्डसन, मैक्सवेल, एलिस और इंगलिस नहीं खेल रहे हैं. सिलेक्टर्स और कोचिंग स्टाफ को श्रेय दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ियों को आराम देने और घर भेजने का अच्छा फैसला किया. इससे नए खिलाड़ियों को अच्छे मौके भी मिलेंगे.'

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'हम भई यहां चेज़ करना ही पसंद करते. कोई बात नहीं. हमारी बल्लेबाजी शानदार लय में है. इस मैदान पर यह पहला टी20 है. देखते हैं क्या होता है. हमारी टीम में 4 बदलाव हैं. प्रसिद्ध की जगह मुकेश आए हैं. अर्शदीप की जगह दीपक चाहर खेलेंगे. तिलक की जगह श्रेयस होंगे. और एक अन्य बदलाव भी है.'

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

टीम इंडिया: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, आवेश खान, मुकेश कुमार.

ऑस्ट्रेलिया: जोश फिलिप, ट्रेविस हेड, बेन मैकडरमोट, एरॉन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), बेन ड्वार्शियस, क्रिस ग्रीन, जेसन बेहरनडॉर्फ, तनवीर संघा.

सीरीज में अजेय बढ़त लेने उतरेगी टीम इंडिया
पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते थे. हालांकि तीसरे मुकाबले में मैक्सवेल के शतक ने भारत से जीत छीन ली थी. ऐसे में आज टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त लेकर ट्रॉफी पक्की करना चाहेगी.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS T20I Series: खूब चल रहा है गायकवाड़ का बल्ला, गेंदबाजी में बेहरनडॉर्फ असरदार; चौथे मुकाबले से पहले 7 खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget